Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोहतक में पकड़ी गई शातिर महिला चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Updated: Tue, 16 Sep 2025 12:35 PM (IST)

    रोहतक के रेलवे रोड स्थित सर्राफा बाजार में एक महिला को नकली अंगूठी से असली अंगूठी बदलने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया। सर्राफा व्यापारियों और पुलिस ने मिलकर महिला को गिरफ्तार किया जिसके पास से चोरी की अंगूठियां बरामद हुईं। व्यापारियों ने बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    रेलवे रोड पर सर्राफा व्यापारियों ने पकड़ी महिला चोर

    जागरण संवाददाता, रोहतक। शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। सोमवार को रेलवे रोड स्थित सर्राफा बाजार में एक महिला नकली अंगूठी बदलकर असली अंगूठी उड़ाने की फिराक में थी।

    संतलाल सहगल व उनके बेटे देव सहगल ने महिला कर्मचारियों की मदद से उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। सूचना मिलते ही सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष हेमन्त बख्शी मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को बुला लिया।

    तलाशी के दौरान महिला के अंतर्वस्त्र से छह सोने की अंगूठियां बरामद हुईं। जांच में सामने आया कि महिला इससे पहले हेमन्त बख्शी, अनिल सहगल व मोहन मिगलानी की तीन दुकानों पर भी चोरी का असफल प्रयास कर चुकी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हेमन्त बख्शी ने कहा कि सोने-चांदी के बढ़ते दामों से चोर अधिक सक्रिय हो गए हैं, लेकिन प्रशासन अब भी ढीला है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसे गिरोहों पर सख्ती नहीं हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।