Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोहतक के समचाना में मिले 3500 साल पुराने हड़प्पाकालीन अवशेष

    समचाना में 3500 साल पुराने हड़प्पाकालीन अवशेष मिलने के बाद इतिहास एवं पुरातत्व विभाग की टीम गांव में पहुंची। यहां से एक खोपड़ी, मिट्टी के बर्तन और मोतियों की माला मिली है।

    By Kamlesh BhattEdited By: Updated: Mon, 27 Feb 2017 09:41 AM (IST)
    रोहतक के समचाना में मिले 3500 साल पुराने हड़प्पाकालीन अवशेष

    जेएनएन, रोहतक। सांपला क्षेत्र के गांव समचाना में हड़प्पाकालीन सभ्यता के अवशेष मिले हैं। सूचना पर इतिहास एवं पुरातत्व विभाग की टीम ने जांच के बाद नरकंकाल सहित सभी अवशेषों को अपने कब्जे में ले लिया। उधर, नरकंकाल की सूचना पर पुलिस भी गांव में पहुंची थी, लेकिन बाद में पुरातत्व विभाग की टीम से बातचीत करने के बाद लौट गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टीम का नेतृत्व कर रहे रिटायर्ड प्रोफेसर अमर सिंह ने बताया कि इन अवशेषों को म्यूजियम में रखा जाएगा। हालांकि अभी यह निर्णय नहीं हुआ है कि एमडीयू के म्यूजियम में रखा जाएगा या फिर किसी दूसरी यूनिवर्सिटी में रखा जाएगा।

    दरअसल, समचाना गांव के रहने वाले किसान तेजपाल ने अपना खेत मिट्टी उठाने के लिए ठेके पर दिया हुआ है। जब ठेकेदार जेसीबी से मिट्टी उठा रहे तो करीब पांच फीट नीचे अचानक एक खोपड़ी निकलकर सामने आ गई। इस खोपड़ी के पास कुछ मिट्टी के बर्तन भी रखे हुए थे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं एक छात्र ने इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के रिटायर्ड प्रो. अमर सिंह को भी इसकी जानकारी दी।

    इस पर प्रो. अमर सिंह अपनी टीम के सदस्यों बीपीएस यूनिवर्सिटी खानपुर कलां के प्रो. कुलदीप सिंह, एमडीयू इतिहास विभाग के कुलदीप और इतिहास से एमए कर चुके राहुल के साथ गांव में पहुंचे। उन्होंने देखा कि खोपड़ी के साथ मिट्टी के कुछ बर्तन और मणिए वहां पर पड़े हुए थे। पुरातत्व विभाग की टीम ने इन अवशेषों को अपने कब्जे में ले लिया हैं। टीम ने पुलिस को बताया कि जांच में पता चला है कि यह खोपड़ी 3500 साल पुरानी है और यह बर्तन भी उसी समय के हैं।

    हरियाणा में कई जगह मिल चुके अवशेष

    प्रो. अमर सिंह ने बताया कि अब तक हरियाणा में कई स्थानों पर हड़प्पा सभ्यता के अवशेष मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि रोहतक के गांव फरमाणा में भी हड़प्पा सभ्यता के बर्तन एवं अन्य सामान मिल चुका है। वहीं हिसार के गांव राखीगढ़ी में भी हड़प्पा सभ्यता के अवशेष मिल चुके हैं। इसके अलावा बेड़वा गांव में हड़प्पा सभ्यता का एक जबड़ा मिला था। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव सनौली में भी हड़प्पा सभ्यता के अवशेष मिल चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: जिस दिन देश की किसी युवा बॉक्सर से हारी, उसी दिन ले लूंगी संन्यास : मैरीकॉम