Move to Jagran APP

हरियाणा क्रिकेट टीम के कप्‍तान हर्षल पटेल ने रचा इतिहास, 36 साल बाद तोड़ा राजेंद्र गोयल का रिकॉर्ड

हरियाणा रणजी क्रिकेट टीम के कप्‍तान हर्षल पटेल ने नया रिकार्ड कायम किया है। हर्षल ने अपने जमाने के बेहतरीन स्पिनर राजेंद्र गोयल का रिकार्ड 36 साल बाद तोड़ दिया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 07 Feb 2020 11:24 AM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2020 09:58 AM (IST)
हरियाणा क्रिकेट टीम के कप्‍तान हर्षल पटेल ने रचा इतिहास, 36 साल बाद तोड़ा राजेंद्र गोयल का रिकॉर्ड
हरियाणा क्रिकेट टीम के कप्‍तान हर्षल पटेल ने रचा इतिहास, 36 साल बाद तोड़ा राजेंद्र गोयल का रिकॉर्ड

रोहतक, [पुनीत शर्मा]। हरियाणा क्रिकेट टीम के कप्‍तान हर्षल पटेल ने नया रिकार्ड बनाया है। उन्‍होंने अपने जमाने के बेहतरीन स्पिनर माने जानेवाले राजेंद्र गोयल का रिकार्ड 36 साल बाद तोड दिया है। बेशक, हर्षल पटेल की भारतीय टीम और आइपीएल में अनदेखी हो, लेकिन उन्होंने रणजी ट्राफी में अपने प्रदर्शन से हर किसी का ध्यान आकर्षित किया है।

loksabha election banner

उन्होंने रणजी ट्राफी में हरियाणा की ओर से सबसे ज्यादा विकेट के रिकॉर्डधारी राजेंद्र गोयल का 36 साल बाद रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। राजेंद्र गोयल ने रणजी ट्राफी 1983-84 सत्र में हरियाणा के लिए 48 विकेट लिए थे। वहीं रणजी ट्राफी के इस सत्र में हर्षल पटेल आठ मैच में 51 विकेट ले चुके हैं। रिकॉर्ड तोडऩे पर खुद राजेंद्र गोयल ने मैदान में जाकर हर्षल पटेल को बधाई दी है।

रणजी ट्राफी के चालू सत्र में हर्षल ले चुके हैं 51 विकेट, 1983-84 में राजेंद्र गोयल ने लिए थे सर्वाधिक 48 विकेट

हरियाणा की टीम ने वर्ष 2019-20 में अब तक रणजी ट्रॉफी के कुल आठ मुकाबले खेले हैं, जिनमें से उसे चार में जीत और चार में हार मिली है। हर्षल पटेल ने आठ मैच में 51 विकेट हासिल किए हैं। यह रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले वर्ष 1983-84 में बाएं हाथ के स्पिनर राजेंद्र गोयल ने 48 विकेट हासिल किए थे।

बताते चलें कि हर्षल पटेल ने टीम के लिए इस सत्र में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट, मैच की एक पारी में चार बार पांच-पांच और एक बार 10 विकेट और एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन (त्रिपुरा के खिलाफ 18 ओवर में 53 रन देकर 12 विकेट) भी किया है।

शीर्ष पांच गेंदबाजों में शामिल होने का मौका

हर्षल पटेल को अभी जम्मू कश्मीर के खिलाफ 12 फरवरी से उसके घरेलू मैदान पर मैच खेलना है। यदि हर्षल पटेल उक्त मैच में नौ विकेट और प्राप्त कर लेते हैं तो वह रणजी ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने वाले शीर्ष पांच गेंदबाजों की सूची में शामिल हो जाएंगे। अभी वह इस सत्र में संयुक्त रूप से 31वें स्थान पर हैं।

रणजी ट्रॉफी के एक सत्र में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

खिलाड़ी का नाम            विकेट     राज्य का नाम       सत्र

आशुतोष अमन               68        बिहार              2018-19

बिशन सिंह बेदी              64        दिल्ली             1974-75

डोडा गनेश                     62         कर्नाटक         1998-99

कंवलजीत सिंह               62         हैदराबाद         1999-00

धर्मेंद्र सिंह जडेजा            59        सौराष्ट्र              2018-19

एस. वेंकट राघवन           58         तमिलनाडू       1972-73

मनिंदर सिंह                   58          दिल्ली            1991-92

रानादेव बोस                  57          बंगाल              2006-07

शाहबाज नदीम               56           झारखंड          2016-17   

--------

घरेलू क्रिकेट में हर्षल का है शानदार रिकार्ड, ले चुके हैं 300 से अधिक विकेट

हर्षल पटेल का घरेलू क्रिकेट में अभी तक कैरियर शानदार रहा है। किसी एक सत्र में जहां वह हरियाणा के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं, तो वहीं अभी तक का फर्स्ट क्लास और टी20 कैरियर भी उनकी शानदार गेंदबाजी का गवाह है। अभी तक हर्षल पटेल ने फर्स्ट क्लास 63 मैच की 111 पारियों में 225 विकेट हासिल किए हैं। उन्‍होंने लिस्ट ए के 57 मैचों की 56 पारियों में 80 और टी 20 के 91 मैच की 89 पारियों में 95 विकेट हासिल किए हैं। साथ ही फर्स्ट क्लास में 2709 रन, लिस्ट ए में 608 और टी20 में 498 रन बना चुके हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


यह भी पढ़ें: सात स्‍कूली बच्‍चों ने हरियाणा सरकार से जीती जंग, School building के लिए HC में लड़े नौनिहाल

यह भी पढ़ें: कांस्टेबल पति ने बाल काट व मुंह काला कर पत्‍नी को गांव में घुमाया, सौतन लाने का किया था विरोध


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.