Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खेल की तकनीकों पर प्रकाशित हो चुकी नौ पुस्तकें

    By Edited By:
    Updated: Mon, 07 Jan 2013 05:28 PM (IST)

    वरिष्ठ संवाददाता, रोहतक : खिलाड़ी को शुरुआती चरण में ही तकनीकी रूप से मजबूत होने की जरुरत है, तभी वो राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। शारीरिक रूप से मजबूती के साथ तकनीकी तौर पर सुदृढ़ होने के लिए अध्ययन की आवश्यकता होती है। इसी उद्देश्य से उनको पुस्तकों का प्रकाशन करने की योजना बनाई। कुछ हद तक इसमें सफलता भी मिली है। यह कहना है कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डा. देवेंद्र सिंह ढुल का। ढुल ने दैनिक जागरण से विशेष बातचीत की मदवि की खेल उपलब्धियों के बारे में बताया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डा. ढुल ने बताया कि मदवि में ही शिक्षा ग्रहण की और यहीं पर सेवा देने का मौका मिला, इससे बढ़कर उनके लिए क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि मदवि के खिलाड़ी तकनीकी रूप से काफी मजबूत है, यहीं कारण है कि आज देश के विभिन्न हिस्सों में मदवि का दबदबा है। एक दर्जन से अधिक खेलों में मदवि लगातार चैंपियन बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को तकनीकी ज्ञान देने के मकसद से उन्होंने पुस्तक लेखन का सपना संजोया ताकि बेहतर प्रदर्शन कर सके। मदवि के खिलाड़ियों की उपलब्धियों को देखते हुए हाल ही में उनको खेल निदेशक की स्थाई तौर पर नियुक्ति की है। डा. ढुल का कहना है कि यह उनके द्वारा किए गए कार्यो का इनाम है। हालांकि इससे पहले भी डा. ढुल तीन बार निदेशक के पद पर कार्यरत कर चुके हैं। उन्होंने रचनात्मक पुस्तक लेखक के रूप में शुरूआत की तो लग रहा था कि यह बहुत मुश्किल काम है, लेकिन दृढ़ निश्चिय के सामने पता भी नहीं चला कि उन्होंने नौ पुस्तकों का प्रकाशन करा दिया। भारत में खेलों से संबंधित पुस्तकें बहुत कम लिखी जाती है, लेकिन उन्होंने खेलों के विभिन्न विषयों पर हिंदी माध्यम से पुस्तकों की रचना कर इस कमी को पूरा करने का प्रयास किया है। उन्होंने शारीरिक शिक्षा तत्व एवं इतिहास, शारीरिक क्रिया विज्ञान सहित नौ पुस्तकें प्रकाशित की हैं। उनके द्वारा लिखी गई पुस्तकों का महत्व इसी से सामने आ जाता है कि अमरावती विश्वविद्यालय, नागपुर विवि, रूहेलखंड विवि, केंद्रीय शिक्षा बोर्ड दिल्ली, मध्यप्रदेश शिक्षा बोर्ड भोपाल जैसे प्रतिष्ठित खेल संस्थानों के पाठयक्रमों में इन पुस्तकों को पढ़ाया जाता है। इतना ही नहीं वे अनेकों बार राष्ट्रीय खेल सेमिनार और संगोष्ठियों में भी हिस्सा ले चुके हैं। डा. ढुल मदवि के एकमात्र खेल अधिकारी हैं, जो एम फिल व पीएचडी के प्रथम शोधार्थी एवं उपाधि प्राप्त करने में सफल रहे हैं। इसके अलावा कॉमनवेल्थ खेल आयोजन समिति के सदस्य और कॉमनवेल्थ यूथ कांग्रेस 2008 के दो खेल मुकाबलों के प्रतियोगिता निदेशक का विलक्षण एवं सम्मानजनक कार्यभार संभाल चुके हैं।

    इन पुस्तकों को हो चुका है प्रकाशन

    - ब्राइट स्टार एजुकेशनल पब्लिकेशन

    - स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा

    - शरीर रचना, क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य शिक्षा

    - शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य एवं खेल

    - शारीरिक शिक्षा में संगठन एवं प्रशासन

    - शारीरिक शिक्षा तत्व एवं इतिहास व समस्त खेल मैदान एवं नियम

    - खेल कूद शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य ज्ञान

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर