Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    '10 IMT और लाखों युवाओं को रोजगार', CM नायब बोले- नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को 2025 तक करेंगे पूरी तरह लागू

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 08:52 PM (IST)

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार 2025 तक नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को पूरी तरह लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में 10 नई आईएमटी स्थापित होंगी जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने सैनी शिक्षण संस्था के 75वें स्थापना दिवस पर महात्मा ज्योतिबा फुले के योगदान को भी सराहा। सरकार ने योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरियां दी हैं।

    Hero Image
    प्रदेश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को वर्ष 2025 तक पूरी तरह करेंगे लागू: सीएम सैनी

    जागरण संवाददाता, रोहतक।  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रदेश में वर्ष 2025 तक पूरी तरह लागू करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। प्रदेश सरकार हरियाणा को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरकार की ओर से प्रदेश में नई 10 आइएमटी स्थापित की जाएंगी, जिनसे प्रदेश के लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। सरकार की ओर से बीते साढ़े दस वर्ष के दौरान बिना पर्ची-बिना खर्ची के एक लाख 80 हजार युवाओं को मेरिट के आधार पर सरकारी रोजगार दिया गया है।

    रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रोहतक की सैनी शिक्षण संस्था के 75वें स्थापना वर्ष के अवसर पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। सैनी ने कहा कि सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले व भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले सैनी समाज के रत्न है।

    उन्होंने महिला शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किया व कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया। उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा, विधवा विवाह, वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर आवाज बुलंद की।