विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किसान संसद के लिए प्रचार में जुटे कार्यकर्ता

By JagranEdited By:
Published: Sun, 19 Nov 2017 05:43 PM (GMT+05:30)

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : स्वराज इंडिया पार्टी की ओर से 20 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मै

किसान संसद के लिए प्रचार में जुटे कार्यकर्ता
किसान संसद के लिए प्रचार में जुटे कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : स्वराज इंडिया पार्टी की ओर से 20 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली किसान संसद के प्रचार में रेवाड़ी की टीम भी जुटी हुई है। टीम के सदस्य दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर लोगों को जीवित बीज पत्र संदेश कार्ड देकर किसान मुक्ति रैली में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं।

स्वराज इंडिया की जिला प्रधान राजबाला यादव व मा. धर्म ¨सह बोहतवास ने बताया कि सोमवार को दिल्ली में होने वाली किसान संसद के लिए रेवाड़ी जिले के किसानों का प्रचार अभियान जोर शोर से चल रहा है। शहर के की प्रमुख शिक्षा संस्थानों के आसपास युवाओं को जीवित बीज पत्र सन्देश कार्ड वितरित कर किए तथा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस अभियान में रेवाड़ी के गांव जैतपुर, संगवाड़ी, लोधाना व जड़थल के किसान भी प्रचार कर रहे है। शुक्रवार को रेवाड़ी टीम ने सेंट्रल टीम के साथ मिलकर इंडिया गेट पर भी बड़े प्रोजेक्टर से किसानों की समस्या दर्शाती फिल्म प्रसारित की। विभिन्न फ्लाईओवर पर आत्महत्या करने को मजबूर किसानों के दर्द को बयां किया गया। घाटे व कर्ज में रहने के बावजूद किसान फसल उपजाकर 125 करोड़ नागरिकों का पेट भरता रहा है। जब कर्ज के जाल से मुक्त नहीं होता तो आत्महत्या की राह अपनाता है। इन आत्महत्याओं के लिए सरकार जिम्मेवार है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।