रेवाड़ी: श्रीकृष्ण भवन में लगा मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर, 36 मरीजों का हुआ इलाज; 15 नवंबर तक मांगे आवेदन
यादव कल्याण सभा रेवाड़ी के वार्षिक उत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक बढ़ा दी गई है।

श्रीकृष्ण भवन में लगा मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। यादव कल्याण सभा रेवाड़ी की वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर प्रधान रामबीर यादव की अध्यक्षता में विशेष बैठक हुई। प्रवक्ता के अनुसार बैठक में वार्षिक उत्सव की तैयारियों बारे कमेटियों से रिपोर्ट ली गई। प्रतिभा और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वालों का सम्मान होना है।
इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए अंतिम तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी गई है। प्रधान ने विभिन्न कमेटियों को व सभी कार्यकारिणी सदस्यों से आग्रह किया कि जिन क्षेत्रों से अभी तक नामांकन कम आए हैं उनमें संख्या प्राप्त करने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया। इससे पहले श्रीकृष्ण भवन में साप्ताहित स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ।
किसने-किसने ओपीडी सेवाएं प्रदान की?
इसमें 36 मरीजों को विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा जांच के बाद परामर्श दिया गया। सभा प्रवक्ता प्रो सतीश यादव ने बताया कि शिविर में डॉ. एसपी यादव, डॉ. आत्म प्रकाश यादव, डॉ. गौरव यादव, डॉ. प्रीति यादव, डॉ. मनीष यादव, डॉ. सुमन यादव आदि ने ओपीडी सेवाएं प्रदान की।
लेफ्टिनेंट पूर्ण सिंह यादव ने फिजियोथेरेपी में फ्री कंसल्टेंसी सेवाएं प्रदान की। दवाई वितरण राजेश यादव ने किया। इस मौके पर जसवंत सिंह यादव, प्रो. आरएस यादव, कमांडेंट आरके यादव, डॉ. एलएस यादव, डॉ. आरके यादव, रायसिंह यादव सहित अन्य ने भी विचार व सुझाव दिए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।