रेवाड़ी में नही थम रहा डेंगू का कहर...जिले में 59 मामले आए सामने, स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा
रेवाड़ी जिले में डेंगू का खतरा अभी भी बना हुआ है, इस सीजन में कुल 59 मामले सामने आए हैं। ...और पढ़ें

रेवाड़ी में डेंगू का खतरा बरकरार ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
जिले में अब तक डेंगू के 59 मामले सामने आए।
स्वास्थ्य विभाग ने 18 लाख से अधिक घरों की जांच की।
डेंगू से बचाव हेतु जागरूकता और साफ-सफाई पर जोर।
ज्ञान प्रसाद, रेवाड़ी। जिले में अभी डेंगू का खतरा कम नहीं हुआ है। जिले में डेंगू का एक और नया मामला सामने आया है। इस सीजन में अब तक 59 मरीज मिले हैं। जिले में 3,507 लोगों के रक्त के नमूने लिए गए।
मरीजों में 41 निजी अस्पतालों और 18 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचे। इनमें से 21 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हुए, जबकि 37 घर पर रहकर स्वस्थ हुए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभी डेंगू का खतरा कम नहीं हुआ है, इसलिए बचाव बहुत जरूरी है।
स्वास्थ्य टीम ने एकत्रित किए नमूने
स्वास्थ्य विभाग ने 18,78,543 घरों और प्रतिष्ठानों में कूलर, फ्रीज, जोहड़ों और पानी के बर्तनों की जांच की। मच्छरों के लार्वा मिलने पर पानी खाली कराया गया और मच्छरनाशक दवा का छिड़काव किया गया। टीमों ने घरों में जाकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जुटाई और जरूरत के अनुसार रक्त के नमूने लिए।
डेंगू या मलेरिया की पुष्टि होने पर मरीजों को दवा दी गई और उनके घरों तथा प्रतिष्ठानों के आसपास छिड़काव किया गया। जिले में 2796 लोगों को चेतावनी नोटिस दिए गए।
रेवाड़ी में डेंगू के सबसे ज्यादा मामले
डेंगू के सबसे अधिक 25 मामले इस बार रेवाड़ी शहर में मिले। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावल में 13, मीरपुर में 12, गुरावड़ा में पांच, खोल में तीन और नाहड़ में एक मामला सामने आया। बृहस्पतिवार को रसियावास गांव में फॉगिंग कराई गई।
खोरी और अन्य क्षेत्रों में स्वास्थ्य निरीक्षक अनिल, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी हेमराज, एएनएम ऊषा और आशा वर्कर राजबाला ने पानी के बर्तनों की जांच की, दवा का छिड़काव किया और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया।
उपसिविल सर्जन एवं मलेरिया उन्मूलन नोडल अधिकारी डॉ जोगेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए सावधानी जरूरी है। उन्होंने साफ-सफाई रखने और सप्ताह में एक दिन शुष्क दिवस मनाने की अपील की।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची बोकारो पुलिस, आरोपी के घर पर चिपकाया नोटिस
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।