विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी में दीपावली की रात आगजनी की 13 घटनाएं, कड़बी के ढेर और दुकानें जलीं; रातभर अलर्ट रहा दमकल विभाग

Published: Mon, 09 Nov 2026 12:56 PM (IST)

दीपावली की रात रेवाड़ी जिले में पटाखों के कारण आगजनी की 13 घटनाएं हुईं, जिनमें कड़बी के ढेर और प्रतिष्ठान ...और पढ़ें

HighLights

  1. दीपावली की रात रेवाड़ी में 13 आगजनी की घटनाएं हुईं।

  2. पटाखों की चिंगारी से कड़बी के ढेर और दुकानें जलीं।

  3. दमकल विभाग ने रातभर दौड़कर आग पर काबू पाया।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। दीपावली की रात जिले में आगजनी की 13 घटनाएं हुईं। कहीं कड़बी के ढेर में आग लगी तो कहीं दुकानों और प्रतिष्ठानों में आग लग गई। रातभर दमकल विभाग की गाड़ियां इधर से उधर दौड़ती रहीं। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग की घटनाओं पर काबू पाया।

गनीमत रही कि किसी भी घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कई जगह लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। इस बार शहरी क्षेत्र की बजाय ग्रामीण क्षेत्र में अधिक आग लगने की घटनाएं रही। गांवों में कड़बी में आग लगने की घटनाएं ज्यादा हुई।

जानकारी के अनुसार पटाखों की चिंगारी से कड़बी में आग लगी। ग्रामीणों ने पहले खुद आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग भयंकर होने पर दमकल को सूचना दी।

रातभर अलर्ट रहा दमकल विभाग

दीपावली के दिन दमकल विभाग पहले से ही अलर्ट मोड पर था। जिले के सभी फायर स्टेशनों पर अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए थे। गाड़ियों में पानी भरा हुआ था, ताकि सूचना मिलते ही तुरंत रवाना हुआ जा सके। शाम होते ही एक के बाद एक आग लगने की सूचना आने लगी।

कई जगह एक साथ दो-दो घटनाओं की सूचना मिली, जिससे कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। गांव पदैयावास में एकत्रित करके रखी कड़बी में आग लगी। देखते ही देखते आग ने आसपास के कड़बी के ढेरों को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

वहीं, गांव नंदरामपुर बास में कचरे के ढेर में आ लग गई, जिससे आसपास वातावरण प्रदूषित हो गया। कुछ प्रतिष्ठानों में भी आग लगी। लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

जानमाल का नुकसान टला

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार सभी 13 घटनाओं में आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि कुछ जगह कड़बी जलकर राख हो गई और प्रतिष्ठानों में सामान जलने से नुकसान हुआ है। नुकसान का सही आकलन अभी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में 'जहरीली हवा' का कहर, लगातार दूसरे दिन 'गंभीर' श्रेणी में AQI; सांसों पर मंडराया संकट

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में छठ की भव्य तैयारियां शुरू, 500 से ज्यादा घाटों पर गूंजेंगे छठी मैया के गीत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।