विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी में छठ की भव्य तैयारियां शुरू, 500 से ज्यादा घाटों पर गूंजेंगे छठी मैया के गीत

Published: Thu, 05 Nov 2026 10:40 AM (IST)

रेवाड़ी में आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें 15 और 16 नवंबर को सूर्य देव ...और पढ़ें

15 नवंबर को अर्घ्य के साथ होंगे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम।

15 नवंबर को अर्घ्य के साथ होंगे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम।

HighLights

  1. रेवाड़ी में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं।

  2. 15 और 16 नवंबर को सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाएगा।

  3. शहर में 500 से अधिक कृत्रिम घाट बनाए जा रहे हैं।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का महापर्व छठ पूजा को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूर्वांचल और बिहार मूल के लोगों के इस प्रमुख पर्व को लेकर विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों ने घाटों को तैयार करना शुरू कर दिया है।

शहर में कई स्थानों पर स्थायी छठ घाट बनाए गए हैं। पूर्वांचल छठ पूजा समिति की ओर से कोनसीवास रोड श्याम वाटिका के सामने छठ घाट का निर्माण कराया गया है। समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि घाट तैयार करने के साथ अन्य कार्य शुरू कर दिए गए हैं।

स्वागत द्वार और सुविधाओं के इंतजाम पूरे

घाट के आसपास स्वागत द्वार तैयार करने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी प्रकार के प्रबंध तैयार किए जा रहे हैं। आयोजन को लेकर शहर और बाहर के प्रबुद्धजन और अतिथियों को निमंत्रण देने का काम लगातार जारी है। 15 नवंबर को दोपहर बाद तीन बजे से अस्त होते सूर्य देव को अर्घ्य देने के साथ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

अगले दिन 16 नवंबर सोमवार को सुबह चार बजे से उगते सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक बार में 250 से अधिक श्रद्धालु कृत्रिम घाट में खड़े होकर अर्घ्य दे सकेंगे। इसके अनुरूप कृत्रिम घाट तैयार किए जा रहे हैं।

सेक्टर एक सोलहराही तालाब में भी होगा आयोजन

इसी प्रकार का आयोजन सेक्टर एक सोलहराही तालाब में भी होगा। यहां पूर्वांचल सेवा समिति की ओर से छठ पूजा का आयोजन होगा। इसके लिए महाराणा प्रताप चौक से पूजा स्थल तक सजावट के साथ बिजली की लाइट लगाने का काम चल रहा है।

पूजा स्थल के आसपास सफाई अभियान चलाकर कृत्रिम घाट को व्यवस्थित किया जा रहा है। इसके अलावा नई अनाजमंडी रेवाड़ी के साथ धारूहेड़ा, भिवाड़ी, बावल सहित विभिन्न स्थानों पर करीब 500 घाट बनाकर हजारों की संख्या में श्रद्धालु छठी मैया और सूर्यदेव की आराधना कर सुख समृद्धि की कामना करेंगे।

यह भी पढ़ें- छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेन, 10-12 नवंबर को लुधियाना-सहरसा के बीच चलेगी; 4 राज्यों के 25 स्टेशन होंगे कनेक्ट

यह भी पढ़ें- धनबाद: बारामुड़ी खटाल संचालकों को छठ पूजा तक मिली मोहलत, 19 नवंबर को अगली सुनवाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।