रेवाड़ी में अचानक बदला मौसम का मिजाज, कई गांवों में बारिश के साथ ओलावृष्टि, 3 डिग्री तक लुढ़का पारा
रेवाड़ी में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। शहर में वर्षा के साथ-साथ कई गांवों में ओलावृष्टि भी हुई। इससे तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई है।
-1792779846121_m.webp)
रेवाड़ी में अचानक हुई ओलावृष्टि, जागरण।
HighLights
रेवाड़ी में अचानक वर्षा और ओलावृष्टि से मौसम बदला।
तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
ओलावृष्टि से रबी की फसलों को नुकसान की आशंका।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी जिले में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में बादल छाने के बाद शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 20 मिनट तक वर्षा हुई।
वहीं, जिले के कई गांवों में वर्षा के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई और तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं शहर की अनाज मंडी में खुले में रखे बाजरा के कट्टे भीग गए।
ओलावृष्टि से किसानों को हो सकता है नुकसान
जिले के गांव गोकलगढ़, मुरादपूरी, बंबाड, कान्हवास, फतेहपुर, मौलवास, रामगढ़, भगवानपुर और नया गांव में कुछ देर तक वर्षा के साथ ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि के कारण खेतों में रबी की फसलों की बुआई प्रभावित होने की आशंका है।
किसानों के लिए यह समय रबी की फसलों की बुआई के लिहाज से महत्वपूर्ण है। ऐसे में मौसम में अचानक आए बदलाव और ओले गिरने से कृषि कार्यों पर असर पड़ सकता है।
तापमान में आई गिरावट
शुक्रवार दोपहर तक मौसम सामान्य बना हुआ था, लेकिन इसके बाद अचानक बादल छा गए और वर्षा शुरू हो गई। शहर में करीब 20 मिनट तक वर्षा हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी वर्षा का असर देखने को मिला। कुछ गांवों में ओलावृष्टि होने से मौसम में ठंडक और बढ़ गई।
मौसम में आए बदलाव के बाद तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। वहीं, किसानों की नजर अब आगामी मौसम पर टिकी हुई है।
यदि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहता है तो रबी की फसलों की बुआई का काम दोबारा गति पकड़ सकता है। हालांकि, ओलावृष्टि से फसलों और कृषि कार्यों को हुए नुकसान का वास्तविक आकलन होना अभी बाकी है।
यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में ACB का बड़ा एक्शन, फैक्ट्री सीज करने की धमकी देकर रिश्वत मांगने वाले दो कांस्टेबल गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- बिजली-पानी संकट से रेवाड़ी में भी त्राहिमाम, ग्रामीणों ने लगाया जाम; कोर्ट से फैक्ट्रियों तक कामकाज ठप
