रेवाड़ी में ACB का बड़ा एक्शन, फैक्ट्री सीज करने की धमकी देकर रिश्वत मांगने वाले दो कांस्टेबल गिरफ्तार
रेवाड़ी में खोया कारोबारी से रिश्वत मांगने के आरोप में जिला स्पेशल टीम के दो कांस्टेबल को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ...और पढ़ें
-1792754614529_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
डीएसटी के दो कांस्टेबल रिश्वत लेते पकड़े गए।
खोया कारोबारी से फैक्ट्री सीज करने की धमकी दी।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कार्रवाई कर गिरफ्तार किया।
संवाद सहयोगी, रेवाड़ी। खोया कारोबारी की फैक्ट्री पर छापा मारने, उसे सीज करने और तैयार माल को नष्ट कराने की धमकी देकर रिश्वत मांगने के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) के दो कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है।
दोनों कांस्टेबल को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। आरोप है कि कारोबारी पर नकली कलाकंद बनाने का आरोप लगाकर उसे कार्रवाई का डर दिखाया जा रहा था।
कारोबारी ने रिश्वत मांगने के लगाए आरोप
एसीबी अलवर के डीएसपी शब्बीर खान ने बताया कि खोया कारोबारी ने ब्यूरो में शिकायत दी थी कि डीएसटी कांस्टेबल ब्रजेश और ईश्वर सिंह उसकी फैक्ट्री के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करने तथा तैयार माल नष्ट नहीं करवाने की एवज में रिश्वत मांग रहे हैं।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे हटवा दिए गए थे। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने 21 अक्टूबर को उसका सत्यापन कराया। इस दौरान दोनों कांस्टेबलों की ओर से 2.20 लाख रुपये की रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी ने आरोपितों को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई।
दोनों कांस्टेबल के खिलाफ जांच शुरू
एसीबी चौकी अलवर प्रथम की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों कांस्टेबल को दो लाख रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एसीबी पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के सुपरविजन में डीएसपी शब्बीर खान के नेतृत्व में की गई। ब्यूरो ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
