Exclusive: दीवाली से पहले रेवाड़ी में अवैध पटाखों के ठिकानों पर पुलिस की रेड, तीन लोग धरे गए
रेवाड़ी पुलिस ने दीपावली से पहले अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण पर शिकंजा कसा है। शहर के कई इलाकों ...और पढ़ें

अवैध पटाखों के जखीरे के साथ 3 गिरफ्तार। (फोटो क्रेडिट: वीडियो ग्रैब)
HighLights
रेवाड़ी पुलिस ने अवैध पटाखों पर सख्त कार्रवाई की।
दीपावली से पहले कई स्थानों पर छापेमारी की गई।
अवैध पटाखों का जखीरा पकड़ा, तीन लोग हिरासत में।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। दीपावली के मद्देनजर रेवाड़ी पुलिस ने अवैध रूप से पटाखों की बिक्री और भंडारण करने वालों के विरुद्ध शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने शहर के मुक्तिवाड़ा, तकियासराय, गोकलगेट और शक्तिनगर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पटाखों का अवैध जखीरा पकड़ा है।
इसके साथी पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है! इस कार्रवाई से अवैध रूप से पटाखे बेचने और उनका भंडारण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा के निर्देश पर पुलिस टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी।
इस दौरान बिना अनुमति पटाखों की बिक्री और भंडारण किए जाने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई। पकड़े गए पटाखों को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
मामलों में शहर थाना और माडल टाउन थाना पुलिस की ओर से अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से पटाखों की बिक्री और भंडारण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।