विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली से पहले ही रेवाड़ी की हवा जहरीली, AQI 310 पहुंचा; स्मॉग से आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी

Published: Wed, 04 Nov 2026 09:57 AM (IST)

रेवाड़ी में दीवाली से पहले ही हवा जहरीली हो गई है, बुधवार को AQI 310 दर्ज किया गया जो 'बेहद ...और पढ़ें

रेवाड़ी में सुबह से ही शहर और गांवों में स्मॉग की मोटी चादर छाई रही। जागरण

रेवाड़ी में सुबह से ही शहर और गांवों में स्मॉग की मोटी चादर छाई रही। जागरण

HighLights

  1. रेवाड़ी का AQI 310, 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज।

  2. स्मॉग से आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत।

  3. दीवाली आतिशबाजी और धूल से प्रदूषण बढ़ने की आशंका।

गोविंद सिंह, रेवाड़ी। दीवाली से पहले ही रेवाड़ी की हवा जहरीली हो गई है। बुधवार की सुबह जिले का एक्यूआई 310 दर्ज किया गया, जो रेड जोन यानी बेहद खराब श्रेणी में आता है। सुबह से ही शहर और गांवों में स्मॉग की मोटी चादर छाई रही। लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

आतिशबाजी से बिगड़े न हालात

आशंका है कि दीवाली पर आतिशबाजी के चलते प्रदूषण और बढ़ेगा। पिछले साल भी दीवाली के अगले दिन एक्यूआई 400 के पार चला गया था। इस बार भी अगर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की तो हालात और गंभीर हो सकते हैं।

सड़कों से उड़ रही धूल, खुले में फेंका जा रहा कचरा

शहर में बढ़ते प्रदूषण की एक बड़ी वजह सड़कों से उड़ रही धूल भी है। कई जगहों पर सड़कों का निर्माण अधूरा पड़ा है और टूटी सड़कों से लगातार धूल उड़ रही है। नगर परिषद की ओर से पानी का छिड़काव भी नियमित रूप से नहीं किया जा रहा है।

स्मॉग की चादर बन रही

वहीं, शहर में धड़ल्ले से खुले में कचरा फेंका जा रहा है और कई जगहों पर कचरे में आग भी लगा दी जाती है, जिससे जहरीला धुआं निकलता है। खुले में कूड़ा जलाने पर रोक के बावजूद इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। हवा की गति धीमी होने के कारण प्रदूषक कण नीचे ही जमे हुए हैं, जिससे स्मॉग की चादर बन रही है।

तभी दीवाली पर लोगों को साफ हवा मिल सकेगी

चिकित्सकों ने सलाह दी है कि सुबह के समय सैर से बचें, घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाएं और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। प्रशासन को चाहिए कि वह धूल नियंत्रण के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव कराए और खुले में कचरा जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करे, तभी दीवाली पर लोगों को साफ हवा मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी मंडियों में बाजरे की आवक में गिरावट, कपास भी कम पहुंचा

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में नशा तस्करों पर शिकंजा, चार माह में आठ गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।