विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी में नशा तस्करों पर शिकंजा, चार माह में आठ गिरफ्तार

Published: Tue, 03 Nov 2026 11:44 PM (IST)

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेवाड़ी यूनिट ने चार माह में आठ नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस ...और पढ़ें

रेवाड़ी में नशा तस्करों पर शिकंजा ( एआई जेनरेटेड इमेज )

रेवाड़ी में नशा तस्करों पर शिकंजा ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. रेवाड़ी यूनिट ने चार माह में आठ तस्करों को पकड़ा।

  2. 38.14 ग्राम हेरोइन और 3600 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद।

  3. नशे के स्रोत और सप्लाई चेन पर विशेष ध्यान।

प्रीतम सिंह, रेवाड़ी। नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की रेवाड़ी यूनिट ने चार माह में आठ मामले दर्ज कर आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के डीआईजी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाया हुआ है। इसके अलावा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

आठ आरोपी गिरफ्तार...

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अभियान के तहत ही रेवाड़ी यूनिट ने चार माह में आठ मामले दर्ज कर आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया।

इनमें दो कमर्शियल और छह इंटरमीडिएट क्वांटिटी के मामले हैं। यूनिट ने 38.14 ग्राम हेरोइन, 3600 ट्रामाडोल कैप्सूल और आठ बोतल कोडीन सिरप बरामद किए।

नशे की आपूर्ति तक पहुंचना लक्ष्य

डीआईजी राजेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल गिरफ्तारी और बरामदगी तक सीमित नहीं है। विशेषकर व्यावसायिक मात्रा के मामलों में नशे के स्रोत और सप्लाई चेन तक पहुंचना प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें- विवेक विहार में एलईडी टीवी फटने से मकान में लगी भीषण आग, बुजुर्ग दंपती को पुलिसकर्मियों ने बचाया

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।