विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी: चेकिंग से बचने के लिए तेज रफ्तार दौड़ा रहे ओवरलोड ट्राले, महीने में 8 मौतें; फिर भी नहीं जागा प्रशासन

Published: Tue, 24 Nov 2026 01:59 PM (IST)

रेवाड़ी जिले में ओवरलोड डंपर और ट्राले यमदूत बन गए हैं, जिनकी वजह से एक महीने में आठ लोगों की जान जा चुकी है। 

ओवरलोड वाहन की तस्वीर। फोटो: जागरण

ओवरलोड वाहन की तस्वीर। फोटो: जागरण

HighLights

  1. रेवाड़ी में ओवरलोड वाहनों से एक माह में आठ लोगों की मौत।

  2. बनीपुर चौक पर ओवरलोड ट्राले ने ली चार लोगों की जान।

  3. आरटीए की कथित लापरवाही से सड़क हादसों में वृद्धि जारी।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। जिले की सड़कों पर ओवरलोड वाहन अब लोगों के लिए यमदूत बनकर दौड़ रहे हैं। जिम्मेदार विभागों की कथित लापरवाही और कार्रवाई के अभाव में क्षमता से कई गुना अधिक भार लेकर तेज रफ्तार से दौड़ रहे डंपर और ट्राले लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं।

कोटपूतली, बहरोड़ और महेंद्रगढ़ क्षेत्र से रोडी, बजरी व डस्ट लेकर दिल्ली की ओर जाने वाले इन वाहनों की जिले से दिन-रात आवाजाही रहती है। आरटीए (क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण) की कार्रवाई से बचने के लिए चालक तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाते हैं, जिससे सड़क पर चलने वाले दूसरे वाहन चालकों की जान जोखिम में रहती है।

चिंताजनक स्थिति यह है कि पिछले एक माह में ओवरलोड वाहनों से जुड़े हादसों में आठ लोगों की जान जा चुकी है, जबकि जिलेभर में ऐसे वाहनों की संख्या दो हजार से अधिक बताई जा रही है।

नवंबर को ओवरलोड ट्राला के नीचे दबने से मौत

ओवरलोड वाहनों के कहर का ताजा उदाहरण नौ दिन पहले बनीपुर चौक पर देखने को मिला था, जहां ओवरलोड ट्राले के नीचे कार दबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।

इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था, लेकिन इसके बावजूद सड़कों पर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पाया है। रविवार को रेवाड़ी-नारनौल हाईवे नंबर-11 पर कनूका मोड़ पर एक ओवरलोड डंपर के टायरों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

गनीमत रही कि इस घटना में बड़ा हादसा टल गया। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई नहीं होना कई सवाल खड़े कर रहा है?

हाईवे पर आरटीए कार्यालय फिर भी अनदेखी

दरअसल, रेवाड़ी जिले की सीमा से होकर दिल्ली-जयपुर हाईवे, रेवाड़ी-रोहतक हाईवे और रेवाड़ी-नारनौल हाईवे गुजरते है। यही कारण है कि सरकार की ओर हाईवे पर दौड़ने वाले ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए आरटीए (क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण) कार्यालय को भी हाईवे स्थित बनीपुर चौक पर शिफ्ट कर दिया गया था। बावजूद इसके ओवरलोड वाहनों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी जंक्शन पर 20 किलो डोडा पोस्त के साथ महिला गिरफ्तार, पंजाब ले जा रही थी नशीला पदार्थ

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में 16 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 23 लाख ऐंठे, CBI अधिकारी बनकर ठगों ने डराया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।