विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी जंक्शन पर 20 किलो डोडा पोस्त के साथ महिला गिरफ्तार, पंजाब ले जा रही थी नशीला पदार्थ

Published: Sun, 22 Nov 2026 05:25 PM (IST)

रेवाड़ी जंक्शन पर सुरक्षा जांच के दौरान एक महिला को 20 किलो 800 ग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया है। महिला पंजाब के भटिंडा की रहने वाली है और राजस्थान से नशीला पदार्थ भटिंडा ले जा रही थी।

रेवाड़ी जंक्शन पर डोडा पोस्त के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार। फोटो-जागरण

रेवाड़ी जंक्शन पर डोडा पोस्त के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार। फोटो-जागरण

HighLights

  1. रेवाड़ी जंक्शन पर महिला 20 किलो डोडा पोस्त के साथ पकड़ी गई।

  2. परमजीत कौर राजस्थान से भटिंडा नशीला पदार्थ ले जा रही थी।

  3. खाटूश्याम मेले हेतु रेवाड़ी जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। खाटूश्याम मेले के मद्देनजर रेवाड़ी जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीमें रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों और उनके सामान की सघन जांच के दौरान रविवार को पुलिस ने एक महिला को दो बैगों में रखे 20 किलो 800 ग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है।

महिला की पहचान पंजाब के भटिंडा जिले के गांव माही नंगला के परमजीत कौर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, महिला राजस्थान के चितौड़गढ़ से नशीले पदार्थ की तस्करी कर भटिंडा ले जा रही थी।

मामले की जांच में जुची पुलिस

जीआरपी थाना रेवाड़ी प्रभारी पीएसआई नवीन कुमार के नेतृत्व में टीम ने आरपीएफ क्राइम टीम के साथ संयुक्त रूप से जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने महिला के सामान की जांच की तो उसमें नशीला पदार्थ डोडा-पोस्त बरामद हुआ।

पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह नशीला पदार्थ राजस्थान से भटिंडा लेकर जा रही थी। अब पुलिस रिमांड हासिल कर यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि महिला ने डोडा पोस्त कहां से खरीदा था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को किया जा रहा जागरूक

दरअसल, पिछले दो माह में जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के चार मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा तस्करी के उद्देश्य से ले जाई जा रही विदेशी शराब का एक मामला भी पकड़ा गया है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में 175 करोड़ से बदलेंगी 30 साल पुरानी सीवर-पेयजल लाइनें, मंजूरी के बाद अब लगेगा टेंडर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।