Exclusive: रेवाड़ी में सफाई व्यवस्था की खुली पोल, प्रशासनिक सचिव की नाराजगी के बाद JE कुशल यादव सस्पेंड
रेवाड़ी में खराब सफाई व्यवस्था के चलते नगर परिषद के जेई कुशल यादव को हरियाणा स्थानीय निकाय विभाग ने निलंबित ...और पढ़ें

प्रशासनिक सचिव के निर्देशों की अनुपालना में हरियाणा स्थानीय निकाय विभाग की ओर से जेई के निलंबन आदेश जारी कर दिए गए हैं।
HighLights
जेई कुशल यादव को सफाई में लापरवाही पर निलंबित किया गया।
प्रशासनिक सचिव अशोक कुमार मीणा ने जताई थी नाराजगी।
हरियाणा स्थानीय निकाय विभाग ने निलंबन आदेश जारी किए।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी शहर की सफाई व्यवस्था में कोताही बरतने पर हरियाणा स्थानीय निकाय विभाग की ओर से नगर परिषद के जूनियर इंजीनियर (जेई) कुशल यादव को निलंबित कर दिया गया है। शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिलने पर जिला के प्रशासनिक सचिव अशोक कुमार मीणा ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई थी। उनके निर्देशों के बाद विभाग ने यह कार्रवाई की है।
अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई
दरअसल, हरियाणा स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव तथा जिले के प्रशासनिक सचिव अशोक कुमार मीणा ने रेवाड़ी लघु सचिवालय में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के दौरान खामियां मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई।
मसौदा तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए
सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर नगर परिषद के जेई कुशल यादव को निलंबित करने के निर्देश दिए गए थे। प्रशासनिक सचिव के निर्देशों की अनुपालना में हरियाणा स्थानीय निकाय विभाग की ओर से जेई के निलंबन आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही जिला नगर आयुक्त रेवाड़ी को संबंधित नियमों के तहत जेई के विरुद्ध आरोप पत्र का मसौदा तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।