विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी में डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसे दंपती, 1.89 करोड़ की ठगी; पुलिस ने दो और आरोपी दबोचे

Published: Mon, 02 Nov 2026 05:34 PM (IST)

रेवाड़ी में एक दंपति से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.89 करोड़ रुपये की साइबर ठगी हुई है। पुलिस ने ...और पढ़ें

दंपती से ठगी।

दंपती से ठगी।

HighLights

  1. रेवाड़ी में दंपति से डिजिटल अरेस्ट कर ठगी।

  2. साइबर ठगों ने 1.89 करोड़ रुपये हड़पे।

  3. पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी में धारूहेड़ा के सेक्टर छह के रहने वाले एक दंपति को डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान उतराखंड के जिला अलमोडा के गांव बसोली हाल आबाद उतराखंड जिला नैनीताल निलियम कालोनी के देवेंद्र सिंह बिष्ठ उर्फ दीपक व राजस्थान के जिला टोंक के गांव भीमगढ़ हाल आबाद जयपुर के मनोहरपुरा सावरा विहार के खुशीराम धाकड उर्फ राहुल के रूप में हुई है। इस मामले में 11 आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

जानकारी के अनुसार धारूहेड़ा के सेक्टर छह के रहने वाले एक सेवानिवृत्त कर्मचारी राजपाल सिंह के पास 27 व 28 फरवरी को खुद को ट्राई सर्विस का व्यक्ति बताते हुए कहा कि उसकी सिम बंद होने वाली है। उसकी आईडी से गलत ढंग से सिम खरीदी गई है,जिसके विरुद्ध मुंबई में मामला दर्ज है। उसके नंबर से न्यूड फोटो और वीडियो भेजे गए हैं।

खुद को सीबीआई इंस्पेक्टर बताने वाले व्यक्ति ने कहा कि उसे डिजिटल अरेस्ट किया गया है। अगर वह बचना चाहता है, तो उसके बताए गए खाता नंबरों पर पैसे ट्रांसफर करने होंगे।

बताया कि शुरू में उसने कुछ रकम ट्रांसफर की, तो उसे मनी लांड्रिंग के केस में फंसाने की धमकी देने हुए और पैसे ट्रांसफर करा लिए। उसे और उसकी पत्नी को घर से बाहर नहीं निकलने और किसी से संपर्क नहीं करने को कहा गया। उसे बार-बार डराकर 3 मार्च से 20 अप्रैल तक कुल 1 करोड़ 89 लाख 28 हजार रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करा दिए।

रविवार को पुलिस ने दो और आरोपितों को देवेंद्र सिंह बिष्ठ उर्फ दीपक व खुशीराम धाकड उर्फ राहुल को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेशकर आरोपित खुशीराम धाकड उर्फ राहुल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि आरोपित देवेंद्र सिंह बिष्ठ उर्फ दीपक को पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।