रेवाड़ी में तेज रफ्तार कार ने तीन भाई-बहनों को कुचला, दसवीं की छात्रा की मौत; दो की हालत गंभीर
रेवाड़ी के बावल-प्राणपुर रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने खेत से लौट रहे तीन भाई-बहनों को कुचल दिया। इस ...और पढ़ें

हादसे में दसवीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा गरिमा की मौके पर ही मौत हो गई। एआई इमेज
HighLights
बावल-प्राणपुर रोड पर कार ने भाई-बहनों को कुचला।
दसवीं की छात्रा गरिमा की मौके पर ही मौत।
दो अन्य गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।
जागरण संवाददाता, बावल (रेवाड़ी)। बावल-प्राणपुर रोड पर गांव तिहाड़ा के समीप रविवार को तेज रफ्तार कार ने खेत से काम कर घर लौट रहे तीन भाई-बहनों को कुचल दिया। हादसे में दसवीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा गरिमा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बावल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, गांव तिहाड़ा की रहने वाली करीब 17 वर्षीय गरिमा, 20 वर्षीय प्रीति और 12 वर्षीय शुभम खेत में काम करने के बाद पैदल अपने घर लौट रहे थे। रोड पार करते समय बावल की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गरिमा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रीति और शुभम गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को बावल के अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।