Rewari News: आरएमसी प्लांट पर कमरे में जला हुआ मिला सुरक्षाकर्मी का शव, मृतक के बुआ का बेटा हिरासत में
जिले के गांव खिजूरी स्थित आरएमसी (रेडी मिक्स कंक्रीट) प्लांट पर बने कमरे में सुरक्षाकर्मी का शव जली हुई हालत में मिला है। मृतक उत्तर प्रदेश के जिला फैजाबाद का रहने वाला था और वर्तमान में परिवार के साथ धारूहेड़ा में रहता था।

रेवाड़ी, जागरण संवाददाता। जिले के गांव खिजूरी स्थित आरएमसी (रेडी मिक्स कंक्रीट) प्लांट पर बने कमरे में सुरक्षाकर्मी का शव जली हुई हालत में मिला है। मृतक उत्तर प्रदेश के जिला फैजाबाद का रहने वाला था और वर्तमान में परिवार के साथ धारूहेड़ा में रहता था। बृहस्पतिवार की शाम को वह प्लांट पर उसकी ड्यूटी थी।
शुक्रवार को शव को दूसरा सुरक्षाकर्मी प्लांट पर पहुंचा तो घटना के बारे में पता लगा। दूसरा सुरक्षाकर्मी मृतक की बुआ का ही बेटा है और पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला फैजाबाद के रहने वाले रोहित(22) वर्तमान में अपनी पत्नी के साथ धारूहेड़ा में रहते थे और गांव खिजूरी स्थित आरएमसी प्लांट पर सुरक्षाकर्मी थे। रोहित के साथ उनकी बुआ का बेटा फैजाबाद के गांव रोजा का रहने वाला करण सिंह भी रहता था। करण सिंह भी इसी प्लांट में सुरक्षाकर्मी है।
रात को आए थे ड्यूटी पर
रोहित की प्लांट पर रात की ड्यूटी थी और करण सिंह इसी प्लांट पर दिन के समय ड्यूटी करता था। बृहस्पतिवार की रात रोहित घर से प्लांट पर आए थे। शुक्रवार की सुबह करण सिंह प्लांट पर पहुंचे तो प्लांट के गेट पर बने गार्ड के कमरे में रोहित का शव जली हुई हालत में पड़ा था।
कमरे में स्थित चारपाई व कपड़े भी जले हुए थे। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना एसएचओ प्रहलाद सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने एफएसएल टीम से भी कमरे व शव का मुआयना कराया।
करण सिंह पर हत्या का संदेह
सूचना के बाद मृतक रोहित के स्वजन भी प्लांट पर पहुंचे। स्वजन ने करण सिंह पर रोहित की हत्या करने व शव को चलाने का संदेह जताया है। कमरे में चारपाई व रोहित के जले हुए शव के अतिरिक्त और कुछ भी चला हुआ नही मिला।
प्राथमिक जांच में चारपाई को जानबूझ कर जलाना सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर करण सिंह को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।