विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शराब पार्टी में कत्ल... हत्यारे ने कबूला जुर्म, पुलिस पूछताछ में सामने आई मर्डर की ये वजह

Published: Tue, 08 Jul 2025 04:06 PM (IST)

भिवाड़ी पुलिस ने सांथलका औद्योगिक क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान हुए पलटन साहनी हत्याकांड को सुलझा लिया है। आरोपी ...और पढ़ें

शराब पार्टी में दोस्त का गला घोंटकर हत्या करने का आरोपित गिरफ्तार।
शराब पार्टी में दोस्त का गला घोंटकर हत्या करने का आरोपित गिरफ्तार।

HighLights

  1. भिवाड़ी हत्याकांड आरोपी रोशन झा गिरफ्तार |
  2. शराब पार्टी में पैसों के विवाद में हत्या |
  3. तौलिए से गला घोंटकर की हत्या |

संवाद सहयोगी, भिवाड़ी। भिवाड़ी के फेज थर्ड थाना पुलिस ने सांथलका औद्योगिक क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान हुए हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपित रोशन झा को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित ने खुद थाने में आकर अपने दोस्त पलटन साहनी की हत्या करने की बात कबूली, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पैसों के विवाद में यह हत्या की गई थी।

भिवाड़ी फेज थर्ड एसएचओ सत्यनारायण ने बताया कि पांच जुलाई की शाम पलटन साहनी और रोशन झा सांथलका स्थित एक पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर शराब पी रहे थे। मृतक के भाई रामाश्रय साहनी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि जब वह अपने भाई पलटन को घर ले जाने लगे, तो रोशन झा ने उसे नहीं जाने दिया। इसके बाद कई लोगों ने दोनों को आपस में झगड़ते हुए देखा था।

पूछताछ के दौरान आरोपित रोशन झा ने बताया कि खाना खिलाने के पैसों को लेकर मृतक पलटन साहनी से उसका झगड़ा हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर रोशन ने पलटन के गले में पहने तौलिए से ही उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।