Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला डॉक्टर बोली- पति ने दी गाली, देवर ने दी जान से मारने की धमकी

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Sat, 20 May 2017 07:13 PM (IST)

    पीड़ित महिला डॉक्टर का आरोप है कि पति ने उसके साथ मोबाइल पर गाली-गलौच की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। ...और पढ़ें

    Hero Image
    महिला डॉक्टर बोली- पति ने दी गाली, देवर ने दी जान से मारने की धमकी

    रेवाड़ी [जेएनएन]। शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला डॉक्टर ने अपने पति सहित दो लोगों पर गाली-गलौच करने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला डॉक्टर ने कहा है कि वह नर्सिंग होम चलाती है और उनके दो बच्चे है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला के मुताबिक उसके पति ने एक अन्य महिला से शादी कर ली है और उससे एक बेटी है। पीड़ित महिला डॉक्टर का आरोप है कि पति ने उसके साथ मोबाइल पर गाली-गलौच की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका देवर द्वरा भी उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

    यह भी पढ़ें: ससुर की करतूत जानकर खाकी भी रह गई सन्‍न, बहू ने खोली पोल