विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑटी के बुलाने पर घर गई नाबालिग तो लुट गई उसकी आबरू

By Amit MishraEdited By:
Published: Fri, 23 Jun 2017 06:41 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 10:31 PM (IST)

महिला ने आरोप लगाया कि बस्ती निवासी महिला ने उसकी नबालिग बेटी को अपने घर पर बुलाया। योगेश ने उसे कमरे में खीच लिया और दुष्कर्म किया।

ऑटी के बुलाने पर घर गई नाबालिग तो लुट गई उसकी आबरू
ऑटी के बुलाने पर घर गई नाबालिग तो लुट गई उसकी आबरू

रेवाड़ी [जेएनएन]। एक महिला ने युवक पर उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोसली थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान भोगल बस्ती निवासी योगेश के रूप में हुई है।

पुलिस को दी शिकायत में कहा गया कि एक महिला के घर पर युवकों का आना जाना रहता है। गत 13 अप्रैल को महिला के खिलाफ थाने में शिकायत भी दी गई थी। बाद में आपसी समझौते से मामले में सुलह ओ गई थी।

महिला ने आरोप लगाया कि बस्ती निवासी महिला ने उसकी नबालिग बेटी को अपने घर पर बुलाया। जब वह वहां पहुंची तो आरोपी योगेश ने उसे कमरे में खीच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर आरोपी ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने पोक्सो एक्ट व धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर योगेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में छात्राओं से छेड़छाड़, CCTV में कैद हुई वारदात, एक आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: स्पा की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 10 लड़कियों को कमरे से पकड़ा