विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rewari Crime: लव ट्राएंगल में पूर्व प्रेमी का इंतकाम, मिलने के बहाने प्रेमिका के लिव इन पार्टनर को मारी गोली

By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
Published: Mon, 14 Nov 2022 09:54 AM (IST)

Rewari Crime रेवाड़ी में लव ट्राएंगल में मथुरा के युवक ने राजस्थान के युवक को गोली मार दी। राजस्थान का ...और पढ़ें

लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे युवक को मारी गोली (सांकेतिक तस्वीर)
लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे युवक को मारी गोली (सांकेतिक तस्वीर)

रेवाड़ी, जागरण संवाददाता। हरियाणा के रेवाड़ी स्थित औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा में एक महिला के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप रहने वाले राजस्थान के युवक को मथुरा के युवक ने गोली मार दी। कनपटी में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक के साथ रहने वाली महिला के पूर्व प्रेमी पर ही गोली मारने का आरोप है। धारूहेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव जिरोली का रहने वाला मनीष कुमार प्रिया नाम की महिला के साथ धारूहेड़ा में लिव-इन-रिलेशनशिप में रहता था। मनीष व प्रिया करीब 15 दिन पहले ही धारूहेड़ा में आकर रहने लगे थे। मथुरा के गांव सुनरख कर रहने वाला मनोज कुमार शनिवार की रात को मनीष व प्रिया के पास उनके कमरे पर मिलने के लिए आया था। मनोज ने रात को मनीष की कनपटी पर गोली मार दी और मोटरसाइकिल से फरार हो गया। गोली लगने के सूचना के बाद मनीष के ताऊ का बेटा संतोष मौके पर पहुंचा और उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद रात को ही धारूहेड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

मनोज के साथ रहती थी महिला

संतोष कुमार के अनुसार प्रिया पहले मनोज के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहती थी। प्रिया ने कुछ समय पहले मनोज को छोड़ दिया था और मनीष के साथ धारूहेड़ा आकर रहने लगी थी। मनोज को प्रिया के मनीष के साथ रहने पर एतराज था। इसी रंजिश में मनोज ने रात को मनीष को गोली मार दी और फरार हो गया।

युवक की हालत नाजुक

रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती मनीष की हालत नाजुक बनी हुई है। डाक्टरों ने उसे आइसीयू में रखा हुआ है और उपचार किया जा रहा है। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने फिलहाल संतोष कुमार की शिकायत पर मनोज के विरुद्ध हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस आरोपित युवक की तलाश कर रही है।

Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में कारोबारी दंपती ने लगाई फांसी, बगल के कमरे में सो रहा था बेटा

Delhi Crime: नातिन पर एक साल से थी बुरी नजर, नाना ने दोस्त के साथ मिलकर 19 वर्षीय युवती के साथ की दरिंदगी