पहले बहू के साथ होटल में दुष्कर्म, फिर प्राइवेट फोटो खींच ससुर करने लगा ये डिमांड; गिरफ्तार
रेवाड़ी जिले के एक होटल में एक शख्स ने अपनी ही बहू के साथ दुष्कर्म किया। परिवार के साथ मतभेद के चलते वह दूर रहती थी। ससुर बार-बार वापस आने का दबाव बना ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। शहर के एक होटल में एक व्यक्ति ने अपनी ही पुत्रवधु के साथ दुष्कर्म किया। परिवार के साथ मतभेद के चलते वह दूर रहती थी। ससुर बार-बार वापस आने का दबाव बनाने लगा। ससुर ने उसे मिलने के बहाने बुलाया और फिर होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया।
घटना 25 अप्रैल की है। लेकिन पीड़िता ने आरोपित के विरुद्ध 29 मई को मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
जाटूसाना थाना क्षेत्र के एक गांव रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2013 में हुई थी। परिवार के साथ मतभेद के चलते वह अपने भाई के घर राजस्थान के गांव चली गई थी। उसका ससुर जिले सिंह उसे बार-बार फोन करता रहा। उसे वापस ससुराल आने के लिए दबाव बनाता रहा।
कुछ दिन पहले उसके ससुर ने उसे धमकाते हुए एक बार मिलने के लिए कहा। वह ससुर के कहने पर 25 अप्रैल को रेवाड़ी आई थी। इसके बाद उसका ससुर अकेले में बात करने के बहाने उसे बस स्टैंड के पास एक होटल में ले गया।
महिला का आरोप है कि उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी फोटो भी ले ली। घटना के बाद उसका ससुर उसे बार-बार संबंध बनाने के लिए धमकाता रहा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर 29 मई को आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।