विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Petrol Diesel Crisis ALERT: क्या आपने गाड़ी की टंकी फुल करवाई? राजस्थान के बाद हरियाणा में भी गहराने लगा पेट्रोल-डीजल का संकट

By Jp YadavEdited By:
Published: Thu, 16 Jun 2022 04:15 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jun 2022 04:59 AM (IST)

Petrol Diesel Crisis ALERT राजस्थान के बाद देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के आधा दर्जन शहरों में भी ...और पढ़ें

Petrol Diesel Crisis ALERT:जल्द वाहन की टंकी करवाएं फुल, राजस्थान के बाद हरियाणा में भी गहराने लगा पेट्रोल-डीजल का संकट
Petrol Diesel Crisis ALERT:जल्द वाहन की टंकी करवाएं फुल, राजस्थान के बाद हरियाणा में भी गहराने लगा पेट्रोल-डीजल का संकट

रेवाड़ी [अमित सैनी]। राजस्थान के बाद हरियाणा में भी पेट्रोल और डीजल का संकट गहराने लग गया है। करनावास स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड(एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) दोनों ही तेल डिपो से पेट्रोल और डीजल की राशनिंग शुरू कर दी गई है।

वहीं इंडियन आयल कारपोरेशन (आइओसीएल) में भी पेट्रोल का संकट गहरा गया है। आइओसीएल ने गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ जिलों में पेट्रोल की सप्लाई देनी बंद कर दी है। इन दोनों जिलों को पानीपत रिफाइनरी से पेट्रोल लेने के लिए कह दिया गया है।

तीन-तीन दिन में मिल रही है एक गाड़ी

जिला के गांव करनावास में इंडियन आयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम के तेल डिपो हैं। सभी कंपनियां पेट्रोल और डीजल सप्लाई को लेकर अब धीरे-धीरे हाथ खड़े करने लगी है। भारत पेट्रोलियम ने तो एक माह पूर्व से ही राशनिंग शुरू कर दी थी तथा अब तो तेल मुश्किल से दिया जा रहा है। एचपीसीएल के भी हालात ऐसे ही हैं। तीन से चार दिनों में पेट्रोल पंपों पर एक गाड़ी तेल भिजवाया जा रहा है।

रेवाड़ी के गांव करनावास स्थित तेल डिपो से जिला के अतिरिक्त फरीदाबाद, नूंह, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी और रोहतक तक तेल पहुंचाया जाता है, लेकिन वर्तमान में हालात ऐसे है कि रेवाड़ी के पेट्रोल पंपों पर ही सप्लाई मुश्किल से पूरी की जा रही है।

आल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के उपप्रधान अश्विनी यादव बताते हैं कि उनका एचपीसीएल का पेट्रोल पंप है। तीन गाडि़यों की डिमांड भेजते हैं तो एक ही गाड़ी मिल रही है। ऐसा लग रहा है कि एक दो दिन में पेट्रोल पंप ड्राई हो जाएगा।

फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी बिगड़े हालात

पेट्रोल और डीजल की कील्लत का असर फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी दिखाई देने लगा है। फरीदाबाद के पेट्रोल पंपों की गाडि़यां दो से तीन दिन तक एचपीसीएल के डिपो में खड़ी हो रही हैं तब कहीं जाकर उनको तेल मिल रहा है।

फरीदाबाद में पेट्रोल पंप संचालक विराज कालरा ने बताया कि उनके पेट्रोल पंप की गाड़ी दो दिन से रेवाड़ी ही खड़ी है लेकिन अभी तेल नहीं मिला है। गुरुग्राम के पेट्रोल पंपों को भी इंडियन आयल की तरफ से रेवाड़ी से तेल नहीं दिया जा रहा है। पानीपत रिफाइनरी में भी पेट्रोल पंपों की गाडि़यों का कई-कई दिन में नंबर आ रहा है।

अनिल यादव (राज्य प्रधान, आल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन) ने बताया कि तेल कंपनियों से हमारी बात हुई है। तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल की कीमत काफी बढ़ चुकी है जिसके चलते उनको डीजल में प्रति लीटर 21 से 27 रुपये तक का नुकसान हो रहा है। वहीं पेट्रोल में 13 रुपये प्रति लीटर का नुकसान है। एक तेल कंपनी का तो कहना है कि अकेले मई और जून माह में अब तक उनको छह हजार करोड़ का नुकसान हो चुका है। ऐसा लग रहा है कि सभी पेट्रोल पंप ड्राई हो जाएंगे। हम सरकार से लगातार बातचीत कर रहे हैं। 

अजय यादव (सेल्स मैनेजर, आइओसीएल) के अनुसार, हमारे पास पेट्रोल की थोड़ी दिक्कत है इसलिए फिलहाल गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ जिले के डीलर्स को पानीपत रिफाइनरी से पेट्रोल लेने के लिए कहा गया है। यह व्यवस्था 18 जून तक के लिए की गई है। इसके बाद हालात ठीक हो जाएंगे।