41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया अधिकतम तापमान
खुश्क और उमस भरे माहौल में गर्मी के तेवर लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को दिन का तापमान एक बार फिर 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

-17.5 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान
-40.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान था सोमवार
-17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था न्यूनतम तापमान जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : खुश्क और उमस भरे माहौल में गर्मी के तेवर लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को दिन का तापमान एक बार फिर 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी 24 घंटे के दौरान आधे डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 40.5 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस था। इससे पहले 11 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 तो न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। 10 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था। इस मौसम का सबसे गर्म दिन 4 अप्रैल को था। इस दिन अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम में एक बार फिर गर्मी बढ़ने से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। अब दिन और रात को उमस और गर्मी के तेवर तीखे हो रहे हैं। पंखे की हवा गर्म होने के साथ कूलर और एसी की हवा सुहाने लगी है। इन दिनों मौसम साफ होने के साथ दिन में अच्छी धूप निकलने से वातावरण पूरी तरह शुष्क रहा। कार्य दिवस होने के कारण कार्यालयों और बाजार में भीड़ अधिक रही। मौसम में बदलाव होने के साथ अनाजमंडी में फसल की आवक हो रही है। ठंडे पेय व खाद्य पदार्थों की भी बिक्री ज्यादा होने लगी है।
--------------
आज भी खुश्क रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी मौसम खुश्क व गर्म रहने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से हवाएं चलने व हल्के बादल छाने की संभावना है। कृषि विशेषज्ञों ने खेतों को अच्छी प्रकार से तैयार कर कपास व नरमा, बीटी की उन्नत किस्मों के साथ उपचारित बीज से ही बिजाई करने की सलाह दी। सब्जियों व फलदार पौधों में आवश्यकता अनुसार सिचाई, निराई-गुड़ाई करें और कीट रोगों की रोकथाम के लिए स्प्रे करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।