विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी में 15 नवंबर से बदल जाएगा स्कूलों का समय, ठंड को देखते हुए फैसला; अब कितने बजे लगेगी क्लास?

Published: Thu, 12 Nov 2026 06:21 PM (GMT+05:30)

हरियाणा के विद्यालयों में 15 नवंबर से सर्दियों का नया समय लागू होगा, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को सुबह की ठंड से राहत मिलेगी।

हरियाणा में स्कूल खुलने का समय बदला। फोटो: आर्काइव

हरियाणा में स्कूल खुलने का समय बदला। फोटो: आर्काइव

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। प्रदेश के विद्यालयों में 15 नवंबर से समय बदल जाएगा।इस दिन से विद्यालयों में सर्दियों का टाइम टेबल लागू हो जाएगा। इससे विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को सुबह की ठंड से राहत मिलेगी।

कोई भी विद्यालय अपनी मर्जी से समय में बदलाव नहीं करेगा। सभी को निर्धारित समय सारिणी का ही पालन करना होगा। सर्दियों में 15 नवंबर से 15 फरवरी तक विद्यालयों का समय प्रातः 9:30 बजे से दोपहर बाद 3:30 बजे तक रहेगा।

यानी सर्दियों में विद्यालय डेढ़ घंटे देरी से शुरू होंगे और एक घंटा देरी से बंद होंगे।

दोहरी पारी विद्यालयों में यह रहेगा समय

दोहरी पारी वाले विद्यालयों की पहली पारी सर्दियों में प्रातः 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी। पहली पारी के विद्यार्थियों को सर्दियों में करीब एक घंटे की राहत मिलेगी।

दूसरी पारी का समय सर्दियों में दोपहर 12:40 बजे से सायं 5:15 बजे तक होगा। इससे विद्यार्थियों को अंधेरा होने से पहले घर पहुंचने में सुविधा होगी।

953 विद्यालयों में अध्ययनरत हैं 1.90 लाख विद्यार्थी

जिले में 643 राजकीय प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं, जिनमें बालवाटिका तीन से 12वीं कक्षा तक करीब 53 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इसी प्रकार जिले में 310 निजी विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जिनमें करीब डेढ़ लाख विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं।

विद्यालयों में 15 नवंबर से खुलने व बंद होने के समय में बदलाव हो जाएगा।इसको लेकर पहले ही विभाग की तरफ से आदेश जारी किए जा चुके हैं, वहीं स्थानीय स्तर पर भी बीईओ के माध्यम से विद्यालय मुखियाओं को निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।

- राजेंद्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में 58-बी अंडरपास की हालत बदहाल, जर्जर सड़क और टूटी शेड से हादसे का खतरा

यह भी पढ़ें- FPS लाइसेंस: अब 25 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, रेवाड़ी में मिलेंगी 210 दुकानें; क्या हैं नियम और पात्रता?


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।