विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

व्हाट्सएप पर शादी का कार्ड डाउनलोड करने से पहले हो जाएं अलर्ट, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Published: Tue, 24 Nov 2026 03:34 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 24 Nov 2026 03:41 PM (GMT+05:30)

रेवाड़ी एसपी ने शादियों के मौसम में डिजिटल निमंत्रण कार्ड के नाम पर हो रही साइबर ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी है। 

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा। फाइल फोटो

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा। फाइल फोटो

HighLights

  1. डिजिटल कार्ड के नाम पर एपीके फाइल से ठगी।

  2. संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड करने से बचें, पुष्टि करें।

  3. मोबाइल में अनजान ऐप इंस्टॉलेशन की अनुमति बंद रखें।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। शादियों के सीजन में रिश्तेदारों और परिचितों को व्हाट्सएप पर डिजिटल निमंत्रण कार्ड भेजने का चलन बढ़ गया है। इसी का फायदा उठाकर साइबर ठग लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं।

शादी के निमंत्रण कार्ड के नाम पर व्हाट्सएप पर संदिग्ध एपीके फाइल भेजकर मोबाइल में सेंध लगाने और बैंक खातों से रकम उड़ाने की कोशिश की जा रही है। इसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने आमजन के लिए साइबर एडवाइजरी जारी कर सतर्क रहने की अपील की है।

डिजिटल कार्ड के नाम पर फ्रॉड

एसपी ने बताया कि साइबर अपराधी शादी के डिजिटल कार्ड के नाम पर एपीके फाइल भेजते हैं। लोग इसे शादी का निमंत्रण समझकर डाउनलोड और इंस्टॉल कर लेते हैं। इसके बाद मोबाइल में मैलवेयर सक्रिय होकर निजी जानकारी, फोटो, कॉन्टैक्ट, मैसेज और बैंकिंग डिटेल तक पहुंच बना सकता है।

इससे साइबर अपराधी बैंकिंग ओटीपी और अन्य गोपनीय जानकारियां हासिल कर आर्थिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने बताया कि ठग किसी परिचित के व्हाट्सएप अकाउंट पर भी कब्जा कर उसके नंबर से संदिग्ध शादी कार्ड भेज सकते हैं। इसलिए परिचित के नंबर से आया निमंत्रण भी बिना पुष्टि के डाउनलोड नहीं करना चाहिए।

एपीके फाइल को खोलना सही या नहीं?

व्हाट्सएप पर शादी के निमंत्रण के नाम से भेजी गई किसी भी एपीके फाइल को डाउनलोड या इंस्टाल न करें। संदिग्ध कार्ड मिलने पर संबंधित व्यक्ति को फोन करके उसकी पुष्टि करें। डिजिटल निमंत्रण के लिए फोटो, वीडियो या पीडीएफ जैसे सामान्य प्रारूपों का ही इस्तेमाल करें।

मोबाइल में ''इंस्टाल अनलोक एप्स '' की अनुमति बंद रखें और किसी अनजान एप को एसएमएस, कांटेक्ट या अन्य अनावश्यक परमिशन न दें। बैंकिंग ओटीपी, यूपीआई पिन, एटीएम पिन और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी: चेकिंग से बचने के लिए तेज रफ्तार दौड़ा रहे ओवरलोड ट्राले, महीने में 8 मौतें; फिर भी नहीं जागा प्रशासन

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में 16 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 23 लाख ऐंठे, CBI अधिकारी बनकर ठगों ने डराया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।