विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

36 घंटे के निर्जला व्रत और लोक आस्था के महापर्व छठ की गूंज, रेवाड़ी में सजने लगे बाजार और घाट

Published: Mon, 09 Nov 2026 05:16 PM (IST)

दीपावली के बाद रेवाड़ी जिले में छठ पूजा की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं, जिसमें 15 और 16 नवंबर को सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाएगा।

छठ महापर्व को लेकर पूर्वांचल समाज में उत्साह। जागरण

छठ महापर्व को लेकर पूर्वांचल समाज में उत्साह। जागरण

HighLights

  1. रेवाड़ी में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर।

  2. 15-16 नवंबर को सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाएगा।

  3. जिले में 50 से अधिक कृत्रिम घाट तैयार।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। दीपावली के बाद जिले में छठ पूजा की तैयारियां आरंभ होने लगी हैं। पूर्वांचल राज्यों के लोग छठ पूजा में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

बाजार में छठ पूजा को लेकर सामग्री भी सजने लगे हैं। 15 नवंबर को शाम अस्त होते सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ अगले दिन उगते सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद 36 घंटे का उपवास समाप्त होगा। इसके चलते जिला भर में कृत्रिम घाट बनाने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है।

साफ सफाई और सजावट में जुटे लोग

साफ सफाई और सजावट को लेकर आयोजन समिति के सदस्य जुट गए है। शहर के सेक्टर एक स्थित सोलहराही तालाब में पूर्वांचल सेवा समिति की ओर से छठ पूजा का आयोजन होगा। इसके लिए सोलहराही तालाब परिसर में कुल छह घाट बनाए जा रहे हैं।

प्रत्येक घाट पर कम से कम 50 श्रद्धालु एक साथ पानी में खड़े होकर पूजा अर्चना कर सकेंगे। समिति के अश्विनी कुमार, हरिशचंद्र, दिलीप कुमार, मंतोष सिंह, विनय प्रसाद, मंटू प्रसाद आदि ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से पूजा स्थल और आसपास साफ सफाई करने के साथ महाराणा प्रताप चौक से कार्यक्रम स्थल तक सजाया जा रहा है। इसमें समाज के प्रबुद्ध और आमजन के साथ शासन और प्रशासन के अधिकारियों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। 

कोनसीवास रोड पर भी होगा छठ पूजा महोत्सव

पूर्वांचल छठ पूजा समिति रेवाड़ी संगठन की ओर से भी छठ महापर्व की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। कोनवीवास रोड स्थित श्री श्याम वाटिका के समीप कृत्रिम घाट तैयार गया है।

आयोजन समिति के प्रधान राजीव यादव ने बताया कि कृत्रिम छठ घाट एनसीआर में सबसे बड़ा होगा। समिति मुख्य अतिथि या दीप प्रज्वलित पूर्वांचल के छठ व्रती और पूर्वांचल के प्रतिभावान युवाओं का सम्मान होगा। हमारी सांस्कृतिक समाज को एक धागे में पिरोने का संदेश दिया है।

रेवाड़ी के साथ भिवाड़ी, धारूहेड़ा, बावल सहित विभिन्न स्थानों पर करीब 50 से अधिक कृत्रिम घाट तैयार किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी: श्रीकृष्ण भवन में लगा मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर, 36 मरीजों का हुआ इलाज; 15 नवंबर तक मांगे आवेदन

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में दीपावली की रात आगजनी की 13 घटनाएं, कड़बी के ढेर और दुकानें जलीं; रातभर अलर्ट रहा दमकल विभाग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।