विद्यार्थियों ने चलाया सतर्कता सप्ताह जागरूकता अभियान
संवाद सहयोगी, कोसली: गुजरवास स्थित न्यू ईरा पब्लिक स्कूल में केंद्रीय सतर्कता आयोग एवं सीबीएसई द
संवाद सहयोगी, कोसली: गुजरवास स्थित न्यू ईरा पब्लिक स्कूल में केंद्रीय सतर्कता आयोग एवं सीबीएसई द्वारा निर्देशित सतर्कता सप्ताह जागरूक अभियान चलाया गया। 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक विद्यालय में समाज में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगो को सर्तक करने के लिए भाषण वाद विवाद समूह चर्चा, निबंध लेखन, श्लोगन, पोस्टर, बैनर एंव रैली का आयोजन किया गया।
इन सब गतिविधियों के माध्यम से भ्रष्टाचार उन्मूलन, सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता, सरकार व नागरिकों के बीच तालमेल, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कानून, तकनीकी सूचना के प्रयोग द्वारा सरकारी सेवाओं का लाभ समस्त नागरिकों तक पहुंचाना है।
कर्मचारियों द्वारा ईमानदारी से काम करना, कानूनों, नियमावलियों की
अनुपालना करना, भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए लोगों की भागीदारी एंव
एकजुटता जैसे विषयों पर संदेश दिया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य विजय पाल यादव ने छात्रों द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन और भ्रष्टाचार के खिलाफ की गई गतिविधियों की सराहना की। सभी छात्रों को ईमानदारी व सत्यनिष्ठा के साथ भ्रष्टाचार से परे रहने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर केंद्रीय सर्तकता आयोग द्वारा विद्यालय को प्रतिज्ञा प्रमाण पत्र दिया गया। विद्यालय के निदेशक अजय यादव ने अपन संदेश में कहा कि सभी विद्यार्थी भ्रष्टाचार उन्मूलन के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करे तथा इस अभियान में आम जन की भागीदारी को सुनिश्चित करें व इस अभियान को सफल बनाने में ईमानदारी व सत्यनिष्ठा का परिचय दे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।