Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Murder: यमुनानगर में हत्‍या, गणेश उत्सव का पंडाल लगा रहे युवक को मार डाला

    By Anurag ShuklaEdited By:
    Updated: Sat, 11 Sep 2021 03:21 PM (IST)

    यमुनानगर में एक युवक की हत्‍या कर दी गई। गणेश उत्‍सव का पंडाल लगाते वक्‍त युवक की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। मामला न्‍यू हमीदा कालोनी का है। 15 से 20 युवकों ने हमला कर मार डाला।

    Hero Image
    यमुनानगर में युवक की हत्‍या कर दी गई।

    यमुनानगर, जागरण संवाददाता। गणेश उत्सव के लिए पंडाल लगा रहे न्यू हमीदा कालोनी निवासी सूर्या पर 15-20 युवकों ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। उसके सिर पर रोड व तलवारों से वार किए गए। बाजू व टांगे भी तोड़ डाली। स्वजनों ने सूर्या को अस्पताल में दाखिल कराया था। जहां से उसे पीजीआइ रेफर किया गया। शनिवार की सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना शहर यमुनानगर प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया है। दोनों गुटों के बीच पहले भी कई बार झगड़े हो चुके हैं। लंबे समय से दोनों गुटों की रंजिश बनी हुई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, न्यू हमीदा कालोनी निवासी 21 वर्षीय सूर्या हर वर्ष अपने सूर्या क्लब की ओर से गणेश उत्सव का आयोजन कराता था। इस बार भी गुरु गोबिंद सिंह इंस्टीट्यूट के गेट के सामने सड़क पर पंडाल लगा रहे थे। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे सूर्या अपने भाई शिवाली शर्मा के साथ पंडाल लगवा रहा था। तभी छह-सात बाइकों पर 15-20 युवक आए। उनके हाथों में तलवारें, लोहे की रोड, कांच की खाली बोतलें थी। आते ही उन्होंने सूर्या पर हमला बोल दिया। उसका भाई शिवाली शर्मा किसी तरह से हमलावरों से बचकर भागा।

    हमला करने वालों में तीर्थनगर निवासी हर्ष, शैंकी, शिवा, आशु पैगवाल, मन्नी मेहरा, आजादनगर निवासी अक्षित गर्ग, सुभाषनगर निवासी नितिन मेहरा, शांति कालोनी निवासी परवेज, शाहरूख आदि शामिल थे। आरोपितों ने सूर्या के सिर, टांग व बाजूओं पर तलवारों व डंडों से वार किया। बाद में उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर हमलावर वहां से फरार हो गए। बाद में शिवाली शर्मा अपने स्वजनों के साथ पहुंचा और गंभीर रूप से घायल सूर्या को अस्पताल में लेकर गए। वहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआइ रेफर कर दिया गया था। वहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

    पहले भी हो चुका दोनों गुटों के बीच झगड़ा

    सूर्या का नितिन मेहरा व मनीष के साथ पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है। दोनों पक्षों के गुट बने हुए हैं। जिसके बाद से ही यह रंजिश चल रही है। दोनों पक्षों की ओर से कई बार सदर यमुनानगर थाने में भी शिकायत पहुंची है। एक मामला फर्कपुर थाना में भी दर्ज हुआ था। मृतक के भाई शिवाली शर्मा ने बताया कि कु़छ दिनों पहले सूर्या व उसके साथियों पर मनीष व नितिन मेहरा ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीटा था। इस मामले में शहर यमुनानगर थाना में शिकायत दी गई थी। इस रंजिश में ही अब आरोपितों ने मौका लगाकर सूर्या को पीट-पीटकर मार डाला है।