विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यमुनानगर गैंगरेप मामला: दो घंटे तक महिला से की दरिंदगी, रजाई से दबा रखा था पति का मुंह

By Anurag ShuklaEdited By:
Published: Sat, 26 Dec 2020 05:47 PM (IST)

Misdeed Case of Yamunanagar यमुनानगर के बलाचौर में सामूहिक दुष्‍कर्म मामले में पुलिस अभी आरोपितों तक नहीं पहुंच सकी है। ...और पढ़ें

यमुनानगर के छछरौली थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्‍कर्म मामला।
यमुनानगर के छछरौली थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्‍कर्म मामला।

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। यमुनानगर के छछरौली थाना क्षेत्र के गांव बलाचौर में महिला से सामुहिक दुष्कर्म के आरोपितों का पता नहीं लग सका है। इस वारदात के बाद से ही महिला सहमी हुई है। वह अधिक बोल भी नहीं पा रही है। उसका पति भी गुमशुम है। वह भी केवल इतना ही बता पाया कि आरोपितों की बोलचाल से वह स्थानीय ही लग रहे थे। करीब दो घंटे तक आरोपितों ने उसे बंधक बनाकर रखा।

रजाई से दबा रखा था मुंह

आरोपितों ने महिला के पति को बंधक बनाकर रजाई से मुंह दबा रखा था। करीब दो घंटे तक इन आरोपितों ने महिला से चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। वारदात काे अंजाम देने के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले।

14 साल से यहां पर रहा दंपती

दंपती मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। वह 14 साल से यहां एक किसान की ट्यूबवैल पर बने कमरे में रहता है। यही पर दोनों मजदूरी करते हैं। जिस कमरे में वह रहते हैं। वह भी खेतों में बीच में बना हुआ है। इस वारदात के बाद से ही दंपती पूरी तरह से दहशत में हैं।

 

ढाई साल की बच्ची उठी तो उसे चुप करा दिया आरोपितों ने

जिस समय आरोपितों ने वारदात को अंजाम दिया, उनकी ढाई साल की बच्ची पास में सोई हुई थी। पहले आरोपित पति को उठाकर कमरे से बाहर लेकर गए। उसे बंधक बनाकर मुंह बंद कर दिया। महिला के साथ वारदात की। इस दौरान बच्ची की आंख खुली, लेकिन आरोपितों ने उसे भी डांट दिया। महिला थाना प्रभारी सोमवती का कहना है कि महिला का मेडिकल कराया गया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपितों की पहचान की जा रही है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

ये भी पढ़ें: टिकरी बॉर्डर पर आंदोलन में गए कैथल के युवा किसान की मौत, गांव में छाया मातम


ये भी पढ़ें:  हरियाणा में हैवानियत की हदें पार, पति को बंधक बना उसके सामने 5 लोगों ने पत्‍नी से किया गैंगरेप