विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करनाल के निजी अस्‍पताल में बुजुर्ग की मौत पर हंगामा, चिकित्‍सकों पर लापरवाही का आरोप

By Anurag ShuklaEdited By:
Published: Wed, 10 Aug 2022 02:56 PM (IST)

हरियाणा के सीएम सिटी में निजी अस्‍पताल के चिकित्‍सकों पर लापरवाही के आरोप लगे हैं। अस्‍पताल में बुजुर्ग की मौत ...और पढ़ें

करनाल में निजी अस्‍पताल में हंगामा। फाइल फोटो
करनाल में निजी अस्‍पताल में हंगामा। फाइल फोटो

करनाल, जागरण संवाददाता। करनाल गांव बिरचपुर के रहने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। जिससे स्वजनों में मातम पसर गया तो उनमें चिकित्सकों के प्रति रोष भी गहरा गया। उन्होंने चिकित्सकों पर लापरवाही से गलत खून चढ़ाने का आरोप लगाते हुए शव लेने से इंकार कर दिया, जिसके चलते पुलिस की सांसें फूली रही।

मृतक के बेटे पवन ने बताया कि उनके पिता कृष्ण दत्त बीमार थे। उनको सांस लेने में परेशानी हो रही थी। वे एक अगस्त हो अपने पिता को इलाज के लिए निजी अस्पताल में लेकर आए जहां चिकित्सकों को उनकी बाईपास सर्जरी करनी थी। दाखिल कराए जाने के अगले दिन रात करीब एक बजे से लेकर पांच बजे तक उनकी बाईपास सर्जरी हुई। इस दौरान उन्हें ब्लड चढ़ाया गया, जिसके बाद अचानक उसके पिता की हालत बिगड़ गई।

उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके पिता का ब्लड ग्रुप बी पाजिटिव था, लेकिन लापरवाही कर उन्हें एबी पाजिटिव ब्लड चढ़ा दिया गया। बिगड़ी हालत को देख वह अपने पिता को अस्पताल से छुट्टी करवाकर छह अगस्त को मोहाली के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां पर भी पर उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने छह अगस्त शाम को अपने पिता को करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बोर्ड द्वारा करवाया जाएगा पोस्टमार्टम

थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि शव का पोस्टमार्ट बोर्ड द्वारा कराया गया है। जिसकी रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। स्वजनों ने निजी अस्पताल के चिकित्सकाें पर लारवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है।