Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana News: पानीपत में यमुना में नहाने गए 2 की मौत; बचाने के प्रयास में बह गए पांच लोग; 20 सदस्यों की थी टोली

    Updated: Tue, 15 Oct 2024 03:18 PM (IST)

    पानीपत में यमुना नदी में स्नान करने गए दो लोगों की मौत हो गई और तीन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार यमुना किनारे 20 लोगों की टोली ...और पढ़ें

    Hero Image
    पानीपत में दो किशोरों की मौत (जागरण फाइल फोटो)

    संवाद सहयोगी, सनौली। Panipat Crime:  पानीपत शहर से यमुना में स्नान करने गए पांच युवक नदी में बह गए। इसमें से तीन युवकों को गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो की मौत हो गई। मृतकों के शवों को साढ़े पांच घंटे बाद नदी से बाहर निकाल पाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के मुताबिक सोमवार को पानीपत शहर की एक संस्था हनुमान सभा से जुड़े करीब 20 युवक यमुना में स्नान करने के लिए गए थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सभी युवक नदी में उतरे थे।

    किशोर को बचाने के लिए पानी में उतरे लोग

    इसी दौरान शहर के वार्ड नंबर-11 पुरानी सब्जी मंडी निवासी 12 वर्षीय अर्जुन डूबने लगा। उसे बचाने के लिए जाटल रोड निवासी 21 वर्षीय साहिल गहरे पानी में उतरा गया। लेकिन दोनों ही डूब गए।

    अर्जुन और साहिल को डूबता देख उनके साथ आए सुरेश, बलवान व महेश भी उन दोनों को बचाने के लिए गहरे पानी की तरफ चले गए। इस प्रयास में पांचों यमुना में बह गए।

    इसी बीच डूब रहे युवकों के साथियों ने शोर मचाया तो यमुना घाट पर मौजूद उत्तर प्रदेश के गोताखोर साजिद, दिलशाद, बिल्लू व नौशाद युवकों को बचाने के लिए कूद गए।

    अर्जुन और साहिल की नहीं बच सकी जान

    गोताखोरों ने कड़ी मेहनत के बाद सुरेश, बलवान व महेश को सकुशल बाहर निकाल लिया। लेकिन वो अर्जुन व साहिल को नहीं बचा पाए। दोनों के शव ही पानी से बाहर निकाले गए।

    साढ़े पांच घंटे तक चले सर्च आपरेशन में मिले दोनों के शव युवकों के डूबने की सूचना मिलने के बाद पर उत्तर प्रदेश व हरियाणा पुलिस मौके पर पहुंची।

    पानीपत सिंचाई विभाग के गोताखोर राजकुमार की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। उसके बाद उप्र व पानीपत के गोताखोरों की टीम ने यमुना में सर्च अभियान चलाया। करीब साढे पांच घंटे बाद यमुना में साहिल व अर्जुन के शव बरामद किए गए।

    आवश्यक बातें

    नोट: गहरे पानी में उतरना खतरनाक हो सकता है, खासकर अगर आपको तैरना नहीं आता या आपको पानी की गहराई का पता नहीं है। यहां कुछ सावधानियां हैं जो आप पानी में सुरक्षित रहने के लिए बरत सकते हैं

    1. पानी की गहराई का पता करें इससे पहले कि आप उसमें उतरें।

    2. तैरना सीखें और पानी में सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक कौशल सीखें।

    3. गहरे पानी में अकेले न उतरें।

    4. पानी में उतरने से पहले अपने परिवार या दोस्तों को सूचित करें।

    5. पानी में सुरक्षित रहने के लिए जीवनरक्षक उपकरणों का उपयोग करें।

    6. पानी में उतरने से पहले अपनी सेहत और शारीरिक स्थिति का ध्यान रखें।

    7. पानी में खतरनाक स्थितियों से बचें, जैसे कि तेज बहाव या गहरा पानी।

    यह भी पढ़ें- Haryana Result 2024: इन 4 सीटों पर मनोहर लाल-हुड्डा समेत कई बड़े नेताओं की साख दांव पर, चुनाव में झोंक दी थी पूरी ताकत