Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बदमाशों ने दौड़ाकर युवक को मारी गोली, एलआइसी ऑफिस में घुसा तो वहां भी नहीं बख्शा Panipat News

    By Anurag ShuklaEdited By:
    Updated: Sat, 21 Sep 2019 02:44 PM (IST)

    जींद में एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। युवक को दो गोली लगी हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बदमाशों की धरपकड़ जारी है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    बदमाशों ने दौड़ाकर युवक को मारी गोली, एलआइसी ऑफिस में घुसा तो वहां भी नहीं बख्शा Panipat News

    पानीपत/जींद, जेएनएन। जींद की सड़क पर खूनी खेल खेला गया। एक युवक के पीछे दो बदमाश लगे थे। युवक भाग रहा था और उसके पीछे बदमाश फायरिंग करते दौड़ा रहे थे। युवक बचने के लिए एलआइसी के ऑफिस में जा घुसे, वहां भी एक बदमाश घुस गया और उसे गोली मार दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह करीब 12 बजे का मामला है। जींद के रामकॉलोनी का युवक आशु पैदल जा रहा था। पीछे बाइक पर एक और एक पैदल युवक आया और उस पर फायरिंग कर दी। एक गोली उसके हाथ पर लगी। वह दौड़ पड़ा। बदमाश उसे काफी दूर तक दौड़ाते हुए फायरिंग कर रहे थे।

    ऑफिस में भी जा घुसा बदमाश

    आशु बचने के लिए एलआइसी के ऑफिस में जा घुसा। वहां भी एक बदमाश घुस गया और गोली मार दी। तभी ऑफिस में मौजूद लोगों ने बदमाश को दौड़ाया तो उन पर भी बंदूक तान दी। जब लोग पीछे नहीं हटे तो बदमाश भाग निकला। 

    हाथ में लगी दो गोली

    पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने चार फायरिंग की। इसमें से दो आशु के हाथ में गोली लगी। वहीं एलआइसी बिल्डिंग के बाहर एक देसी कट्टा भी मिला है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

    हत्या का आरोपित है आशु

    आशु के ऊपर हत्या का केस दर्ज है। पुलिस के अनुसार आशु ने करीब सात महीने पहले शराब के ठेके में कहासुनी के दौरान कारिंदे की हत्या कर दी थी। आशू फिलहाल जमानत पर है। आशंका है कि इसी रंजिश के चलते उसकी हत्या का प्रयास किया गया।