विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खाटू श्याम धाम जाना हुआ आसान, करनाल से श्रीमाधोपुर स्टेशन के लिए मिलेगी ट्रेन

By Ravi DhawanEdited By:
Published: Wed, 10 Oct 2018 04:26 PM (IST)Updated: Wed, 10 Oct 2018 06:51 PM (IST)

रेलवे ने करनाल के श्रद्धालुओं की यात्रा को आसान बनाने के लिए चंडीगढ़ बांद्रा सुपरफास्ट का ठहराव धाम के सबसे ...और पढ़ें

खाटू श्याम धाम जाना हुआ आसान, करनाल से श्रीमाधोपुर स्टेशन के लिए मिलेगी ट्रेन
खाटू श्याम धाम जाना हुआ आसान, करनाल से श्रीमाधोपुर स्टेशन के लिए मिलेगी ट्रेन

जागरण न्‍यूज नेटवर्क, पानीपत - राजस्थान में बाबा खाटू श्याम धाम में दर्शन करने जाने वाले करनाल के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब ट्रेन से उनका धाम पर जाना आसान हो जाएगा है। रेलवे ने श्रद्धालुओं की यात्रा को आसान बनाने के लिए चंडीगढ़ बांद्रा सुपरफास्ट का ठहराव धाम के सबसे नजदीक लगते स्टेशन श्री माधोपुर में किया है। धाम की दूरी यहां से बहुत कम है। ऐसे में खाटू श्याम के दर्शन करने जाने वाले करनाल के श्रद्धालुओं के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। यात्री अंशुल नारंग, हितेष श्रीवास्तव, राजीव व विक्रांत शर्मा ने बताया कि करनाल से हजारों की संख्या में लोग बाबा खाटू श्याम धाम पर जाते हैं। अब से पहले यात्रियों को धाम पर जाने के लिए दूसरा विकल्प बस या निजी वाहन के रूप में चुनना पड़ता था।

सप्ताह में दो दिन चलेगी ट्रेन
चंडीगढ़-बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेन नंबर 22451 व 22452 का समय करनाल में ठहराव का दो दिन है। रविवार वह बुधवार को यहां से ट्रेन गुजरती है। बाबा खाटू श्याम धाम जाने के लिए श्रद्धालुओं को सुबह 7 बजकर 35 मिनट स्टेशन पर बैठना होगा। इसके बाद दूसरी ट्रेन के वापसी का समय 1 बजकर 51 मिनट का निर्धारित है।

लंबे समय से थी लोगों की मांग
खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए लोगों की लंबे समय से मांग थी की नजदीक के स्टेशन पर किसी ना किसी ट्रेन का ठहराव किया जाए। एक दशक से ज्यादा लंबे समय से चली आ रही मांग पर रेलवे विभाग ने अभी सुध ली है। जिस पर अमल करते हुए चंडीगढ़-बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित किया गया है। 

बाला जी धाम के लिए भी करनाल से मिलती है पूजा एक्सप्रेस
गौरतलब है कि करनाल से राजस्थान स्थित बाला जी धाम के लिए पूजा एक्सप्रेस का भी ठहराव है। यह ट्रेन रात को करीब 2 बजे के आसपास यहां रुकती है। ऐसे में एक और धाम के लिए ट्रेन का रुकना श्रद्धालुओं के लिए फायदेमंद होगा।

 फिलहाल ट्रेन का छह माह के लिए अस्थाई ठहराव : तरूण जैन
उत्तर पश्चिमी रेलवे के सीपीआरओ तरूण जैन ने बताया कि चंडीगढ़-बांद्रो टर्मिनस-चंडीगढ़ एक्सप्रेस चंडीगढ़ से बनकर चलेगी और करनाल में रविवार ओर बुधवार को स्टॉपेज लेते हुए राजस्थान के श्रीमाधोपुर स्टेशन पर पहुंचेगी। फिलहाल ट्रेन का छह माह के लिए अस्थाई ठहराव किया गया है, इसके बाद जो फीडबैक आता है उसके आधार पर स्टॉपेज की अवधि को बढ़ाया जा सकता है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।