Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tokyo Paralympic में कांस्य पदक विजेता हरविंदर सिंह ने शुरू की World Championship की तैयारी, जल्द होंगे ट्रायल

    By Rajesh KumarEdited By:
    Updated: Sun, 07 Nov 2021 12:13 PM (IST)

    World Championship फरवरी 2022 में दुबई में तीरंदाजी की विश्व चैंपियनशिप होनी है। इसके लिए हरविंदर सिंह ने अभ्यास शुरू कर दिया है। अब वे कुछ दिन से पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला में तीरंदाजी का अभ्यास कर रहे हैं। इस स्पर्धा में पूरे विश्व से खिलाड़ी भाग लेंगे।

    Hero Image
    World Championship: फरवरी 2022 में दुबई में होनी है पैरा तीरंदाजी स्पर्धा।

    कैथल, जागरण संवाददाता। टोक्यो पैरालिंपिक में तीरंदाजी के रिकर्व इवेंट में देश को पहला कांस्य पदक दिलवाने वाले गांव अजीतनगर निवासी हरविंदर सिंह ने अभ्यास शुरू कर दिया है। अब वे कुछ दिन से पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला में तीरंदाजी का अभ्यास कर रहे हैं। फरवरी 2022 में दुबई में तीरंदाजी की विश्व चैंपियनशिप होनी है। इस स्पर्धा में पूरे विश्व से खिलाड़ी भाग लेंगे। स्पर्धा में चयन के लिए जल्द ही ट्रायल लिए जाने हैं। ट्रायल में सफल होने के बाद ही दुबई का टिकट मिलेगा। इसके लिए हरविंदर सुबह-शाम मैदान में कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


    पैरालिंपिक में जीता था कांस्य पदक

    बता दें कि सितंबर माह में टोक्यो पैरालिंपिक हुए थे, जिसमें हरविंदर ने तीरंदाजी में देश को पहला कांस्य पदक दिलवाया था। पदक जीतने के बाद लगातार कई जगहों पर हुए सम्मान समारोह में व्यस्त रहे। जीत के बाद हरविंदर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी सम्मानित किया था। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर सहित कई बड़ी हस्तियों ने इंटरनेट मीडिया पर हरविंदर को बधाई दी थी।

    ये हैं हरविंद्र की उपलब्धियां  

    सितंबर 2021 में टोक्यो पैरालिंपिक में कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा हरविद्र सिंह देश के पहले तीरंदाज हैं, जिन्होंने 2018 में इंडोनेशिया में हुई एशियन पैरा गेम्स में भारत के लिए रिकर्व इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया था। वे छह बार देश का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। एशियन पैरा चैंपियनशिप 2019 में कांस्य पदक हासिल किया था। जून 2019 में नीदरलैंड में आयोजित विश्व पैरा आर्चरी चैंपियनशिप में पैरालंपिक 2020 के लिए कोटा हासिल किया था। कोरोना के कारण पैरालंपिक 2020 की बजाय 2021 में करवाए गए थे।

    बीजिंग में 2017 में हुई विश्व पैरा आर्चरी में सातवां स्थान। थाईलैंड में 2019 में हुई तीसरी एशियन पैरा आर्चरी के टीम इवेंट में ब्रांज मेडल। रोहतक में 2016 में हुई पहली पैरा आर्चरी नेशनल प्रतियोगिता में ब्रांज मेडल। तेलंगाना में 2017 में दूसरी पैरा आर्चरी नेशनल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल। रोहतक में 2019 में तीसरी पैरा आर्चरी नेशनल प्रतियोगिता सिल्वर मेडल हासिल किया था।

    शुरू कर दिया है अभ्यास

    पैरालिंपिक में पदक विजेता हरविंदर सिंह ने बताया कि कुछ दिन से तीरंदाजी का अभ्यास शुरू कर दिया है। फरवरी 2022 में दुबई में विश्व चैंपियनशिप होनी है और जल्द ही इसके लिए ट्रायल होंगे।