आज के सवाल और अंग्रेजी ज्ञान- पांच मिनट का नॉलेज कॉलम
आज पढि़ए देश और दुनिया से जुड़े सवाल और इनके क्या हैं जवाब। अंग्रेजी में द और दी क्या होता है, इसका भी सही सही जवाब जान लें। ताकि आप भी कह सकें कि यह हमें पता है।
पानीपत, जेएनएन।
1. इसरो द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए 40वें संचार उपग्रह का क्या नाम है?
जीसैट-31
2. हाल ही में किस राज्य ने डॉल्फिन की एक प्रजाति को राज्य का राजकीय जलीय जीव घोषित किया है?
पंजाब
3- वैज्ञानिकों द्वारा हाल ही में जारी जानकारी के अनुसार चुंबकीय उत्तरी ध्रुव कनाडा से किस देश की ओर खिसक रहा है?
रूस
4- श्रीलंका के राष्ट्रपति कौन हैं और उन्होंने किस बड़ी सजा का एलान किया है ?
राष्ट्रपति हैं मैत्रीपाल सिरिसेना। उन्होंने एलान किया कि श्रीलंका में 42 साल बाद फिर शुरू होगी मौत की सजा।
5- हाल ही में किस सरकारी मिशन का लाभ समाज के सबसे कमजोर वर्ग तक पहुंचाने के लिए ‘शहरी समृद्धि उत्सव’ का शुभारंभ किया गया है?
दीनदयाल अंत्योदय मिशन
6. किस राज्य सरकार ने 1984 में कानपुर में हुए सिख विरोधी दंगों को लेकर विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया है?
उत्तर प्रदेश सरकार
7. रूस के अनुसार वर्ष 2021 तक सतह से लक्ष्य भेदने में सक्षम कितने नए मिसाइल सिस्टम लॉन्च करने की योजना है?
दो
8. हाल ही में किस राज्य सरकार ने एस्मा कानून लागू करते हुए अपने कर्मचारियों द्वारा हड़ताल पर 6 महीने तक रोक लगा दी है?
उत्तर प्रदेश सरकार
9. नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत कुल कितने सीवरेज आधारभूत ढांचे संबंधी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है?
136
10. पेट्रोलियम सचिव एम.एम. कुट्टी के अनुसार 2.25 करोड़ टन खपत के साथ कौन सा देश दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एलपीजी उपभोक्ता देश बन गया है?
भारत
इस The को समझ लिजिए
अकसर students का एक question होता है कि इस The को ‘दा’ बोला जाना चाहिए या ‘दि’? मैं कहता हूं न तो इसे ‘दा’ बोलना है, न ही ‘दि’, इसे बस ‘द’ बोला जाना चाहिए। नहीं सर! कई लोग इसे ‘दा’ बोलते हैं और कई ‘दि‘ और हमने कहीं पढ़ा भी है कि इसके बाद next sound यदिconsonant है तो इसे ‘दा‘ बोला जाएगा और यदि vowel sound है तो ‘दि‘। जैसे- दा मैन, दि आइडिया।
देखिए, standard English इसे ‘द‘ मानती है, क्योंकि ये एक weak sound है, जो unstressed और falling tone के साथ बोली जाती है। वैसे आप अपनी सुविधा अनुसार जो मन में आए, वो बोल सकते हैं, क्योंकि बोलते समय दिगाम को easy रखना चाहिए, न कि इन छोटी-छोटी बातों में busy रखना चाहिए। आओ, इसके अर्थ की बात करते हैं।
कोई भी English की book खोल लिजिए, यह the हर पेज पर मिलता ही है। यह एक ऐसा word है, जिसका अपना कोई खास meaning नहीं होता। खास क्या, कोई भी meaning ही नहीं होता। हां, परंतु जिसके साथ यह आता है, उस साधारण सी चीज को भी खास बना देता है। जैसे कि-
A woman- कोई भी औरत
The woman - वो औरत, जो औरत, कोई खास औरत
एक politician गांव के चौक में भाषण दे रहा था। उसको खांसी आई, बीच में बोला please give me the water। मैं भागकर घर में घड़े से एक पानी का गिलास भर लाया। उसने पानी पीने से मना कर दिया और कहा कि मैं water नहीं The water मांग रहा था। वो मेरी गाड़ी में है। उसमें रखा पानी गर्म है और उसमें तुलसी-अदरक मिलाई हुई है। बस फिर क्या था। उस दिन के बाद दादी को जब भी खांसी आती, वो भी the water मांगती है। किसी खास शख्सियत की qualities किसी दूसरे आदमी में नजर आने लग जाए तो लोग उसे उसके नाम से पुकारने की बजाय, उस खास शख्सियत के नाम के आगे ‘द‘ लगाकर बोलने लग जाते हैं। जैसे कि आजकल जो जिद्दी है, हर समय दूसरों को दोष देता है, जो खामोश चेहरे से खांस कर आम नहीं, खास बात कहता है। लोग उसे The... ’ कहते हैं। और जो अच्छे दिन की बात का समर्थन करता है, उसे लोग The...’कहते हैं।
अंत में एक छोटी सी the बात।
कल मामी का फोन आया। काफी confuse थी। कह रहीं थीं कि जब भी राजेश की शादी का जिक्र करते हैं तो मना कर देता है। कहता है कि i will marry the girl. अब बताइए, अपने यहां कोई western culture थोड़े ही है। शादी तो उसकी एक लड़की (a girl) से ही करेंगे। मैंने कहा, मामी- a girl और the girl में बहुत फर्क है। उसने लड़की ढूंढ रखी है। मामी ने यह कहते हुए फोन काट दिया- हे भगवान! पता नहीं कैसी होगी वो the girl.
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।