Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुरुक्षेत्र में वाल्मीकि आश्रम को चोरों ने बनाया निशाना, दो लाख रुपये और जमीन के कागजात ले उड़े

    By Rajesh KumarEdited By:
    Updated: Wed, 04 May 2022 11:38 AM (IST)

    कुरुक्षेत्र में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने वाल्मीकी आश्रम को निशााना बनाया। आश्रम का ताला तोड़कर चोर दो लाख रुपये की नकदी और जमीन के असली का ...और पढ़ें

    Hero Image
    कुरुक्षेत्र में वाल्मीकि आश्रम को चोरों ने बनाया निशाना।

    कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। कुरुक्षेत्र के केयूके थाना पुलिस के अंतर्गत वाल्मीकि आश्रम के कमरे का ताला तोड़ कर चोरों ने दो लाख रुपये की नकदी व आश्रम की जमीन के असली कागजात चोरी कर लिये। वहीं चोरों ने अन्य सामान भी चुरा लिया। आश्रम में रह रही महंत ने सात लोगों पर चोरी कर सामान ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वाल्मीकि आश्रम में रह रही महंत मंजीत दासी चेली संत रायदासी ने केयूके थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी गुरु संत राम दासी उन्हें आश्रम में कमरा भजन-पाठ करने के लिए दिया था। गुरु संत राम दासी का स्वर्गवास हो चुका है। वह इस कमरे में करीब 15 वर्ष से रह रही हैं। आश्रम में गुटबाजी की वजह से कई केस अदालत मे चले हुए हैं। वह अपने कमरे को ताला लगाकर अपने काम से सुबह 10 बजे चली गई थी। सायं छह बजे जब वह अपने कमरे पर पहुंची तो कमरे का लकड़ी का दरवाजा टूटा हुआ था।

    वह कमरे  के अंदर पड़ा था और दरवाजे के ऊपर कमरे में लकड़ी के फट्टे पड़े थे। उन्हें कमरे में उनका कोई भी सामान नहीं मिला। उनके कमरे में एक एक बैड, दो लोहे चारपाई, दो बेंच , तीन बिस्तरे ठंडे व गर्म, एक गैस सिलेंडर व चूल्हा, 12 जोड़ी ठंडे व गर्म भगवा रंग के कपडे, बर्तन, चार एल्युमिनियम के बड़े पतीले, 15 चम्मच स्टील, एक लोहे का बक्सा, एक सूटकेस, तीन बड़े बैग, चार जोड़ी जूते, एक डेढ़ तोले की सोने की अंगूठी, दो लाख रुपये गायब थे। इसके अलावा है इसके अतिरिक्त फोटो व आश्रम की जमीन के असली कागजात गायब थे। 

    इन पर लगाए आरोप 

    महंत मंजीत दासी चेली संत रायदासी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि सामान चोरी करने के पीछे जोगिंद्र सिंह, जगीर सिंह, दीपक,  रणधीर सिंह, धर्मा, रतन दास व किशन दास ने आपस में सलाह मशवरा करके उनके कमरे का ताला तोड़कर सामान चोरी किया है और कमरे में लकड़ी के फट्टे डाले हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक रामपाल को सौंपी है। 

    पुलिस कर रही है मामले की जांच : थाना प्रभारी 

    केयूके थाना पुलिस प्रभारी राजपाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।