ग्रोवर गुट को तगड़ा झटका, मॉडल टाउन ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया एसो. का चुनाव रद
स्टेट फर्म एंड रजिस्ट्रार सोसाइटी ने शहर की सबसे पुरानी ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया मैन्यूफैक्चरिग एसोसिएशन का चुनाव निर्धारित तिथि 30 अक्टूबर से ठीक एक दि ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, पानीपत : स्टेट फर्म एंड रजिस्ट्रार सोसाइटी ने शहर की सबसे पुरानी ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया मैन्यूफैक्चरिग एसोसिएशन का चुनाव निर्धारित तिथि 30 अक्टूबर से ठीक एक दिन पहले रद कर दिया। रजिस्ट्रार के इस फैसले से ग्रोवर गुट को तगड़ा झटका लगा है। रजिस्ट्रार ने 15 दिन में सदस्यों की सूची को नए सिरे से बनाने के आदेश दिए हैं। इसी पर विनोद ग्रोवर और धमीजा गुट आमने-सामने थे। ग्रोवर 289 सदस्यों के साथ चुनाव कराना चाहते थे, जबकि विनोद धमीजा 161 सदस्यों के सही होने का दावा कर रहे हैं।
विनोद धमीजा गुट के वरिष्ठ सदस्य वीरभान सिगला ने स्टेट फर्म एंड रजिस्ट्रार सोसाइटी चंडीगढ़ में 25 अक्टूबर को अपील दायर की थी। रजिस्ट्रार जयदीप कपूर ने मंगलवार को सुबह 10 बजे मामले में सुनवाई शुरू की। धमीजा पक्ष से खुद विनोद धमीजा रजिस्ट्रार के सामने पेश हुए। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बातों को प्रमुखता से रखा। रजिस्ट्रार ने शाम को सोसाइटी के चुनाव रद करने का फैसला दिया।
30 अक्टूबर बुधवार को होना था चुनाव
ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया एसोसिएशन का चुनाव तीन साल में एक बार होता है। निवर्तमान प्रधान विनोद ग्रोवर का कार्यकाल एक साल पहले पूरा हो चुका है। उन्होंने चुनाव कराने का प्रयास किया लेकिन धमीजा गुट विरोध में उतर आया। ऐसे में चुनाव अटक गया। सोसाइटी के काम को चलाने के लिए पांच सदस्यों की एडहॉक कमेटी गठित कर दी है। विगत महीने सोसाइटी का चुनाव कराने का फैसला लिया। फर्म एंड रजिस्ट्रार सोसाइटी ने हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन विनोद खंडेलवाल को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। ग्रोवर गुट से विनोद और उनके सामने सुभाष अनेजा
मॉडल टाउन इंडस्ट्रीयल एरिया एसोसिएशन चुनाव में नामांकन दाखिल करने और वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ग्रोवर गुट से स्वयं विनोद ग्रोवर जबकि धमीजा गुट से उनके नजदीकी सुभाष अनेजा प्रधान के लिए मैदान में हैं। प्रधान के पास उप प्रधान, सचिव, कैशियर और कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त करने की पावर है। यह 21 सदस्यीय कमेटी होती है। यह है विवाद
पानीपत में मॉडल टाउन ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया 1961 से है। इसमें करीब 150 प्लॉट हैं। एसोसिएशन के संविधान के अनुसार इसी क्षेत्र के उद्यमी को सदस्य बनाया जा सकता है। विनोद धमीजा ने बताया कि नियमानुसार 161 सदस्य बनाए जा सकते हैं, लेकिन विनोद ग्रोवर ने सदस्यों की संख्या 289 कर दी। इसमें क्षेत्र से बाहर के उद्यमियों को भी सदस्य बना लिया। इसके अलावा मृत्यु उपरांत खाली पदों पर अपने नजदीकियों को सदस्य बना लिया। वर्जन :
स्टेट फर्म एंड रजिस्ट्रार सोसाइटी ने ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया एसोसिएशन के चुनाव को रद कर दिया है। सोसाइटी सदस्यों को नए सिरे से बनाया जाएगा। रजिस्ट्रार से चुनाव की फिर से तारीख ली जाएगी। इसी के आधार पर चुनाव कराए जाएंगे।
विनोद खंडेलवाल, आरओ एवं चेयरमैन, हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स, पानीपत।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।