Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    प्रॉपर्टी डीलर की मौत का राज पर्दाफाश, लिव इन में रह रही महिला का सच आया सामने

    By Anurag ShuklaEdited By:
    Updated: Tue, 06 Jul 2021 02:35 PM (IST)

    यमुनानगर में एक साल पहले प्रॉपर्टी डीलर की मौत नहीं बल्कि हत्‍या हुई थी। इस राज का पर्दाफाश हो गया है। प्रॉपर्टी डीलर जिस महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था पुलिस ने उस पर केस दर्ज कर लिया है।

    Hero Image
    मृतक प्रॉपर्टी डीलर संदीप गुलाटी का फ़ाइल फोटो।

    यमुनानगर, जागरण संवाददाता। ग्रीन पार्क कालोनी में 48 वर्षीय प्रोपर्टी डीलर संदीप गुलाटी की गोली लगने से संदिग्ध मौत का राज एक साल बाद खुला है। जिस महिला कविता के साथ वह लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। उसी पर अब उनकी हत्या का आरोप लगा है। पुलिस को दिए बयान में सार्थक गुलाटी ने बताया कि अब बैलिस्टिक व एफएसएल रिपोर्ट आई है। जिसमें उनके पिता के दोनों पर हाथों पर गनशाट का कोई भी अवशेष नहीं मिला है। जिस समय उनकी मौत हुई। कमरे में उनके साथ केवल कविता ही थी। शहर यमुनानगर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि इस मामले की इनवेस्टीगेशन चल रही थी। अब मृतक के बेटे ने रिपोर्ट के आधार पर शिकायत दी। जिस पर केस दर्ज किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चार अप्रैल 2020 को संदीप गुलाटी की गोली लगने से मौत हो गई थी। उस समय उनकी दोस्त कविता ने पुलिस को बताया था कि वह संदीप के साथ वर्ष 2018 से लिव इन रिलेशन में रह रही है। वारदात की रात को भी वह साथ थी। तबीयत खराब होने की वजह से वह जागी हुई थी। इसी दौरान रात करीब दो बजे संदीप लाइसेंसी रिवाल्वर की चकरी घुमाकर उसके साथ मजाक करने लगा और नाली को अपने सिर पर रखा। इतने में ट्रिगर दब गया। गोली चली और वह बेड पर गिर पड़े। उस समय मृतक का बेटा सार्थक व उसकी बेटी समर्पिता दूसरे कमरे में थे। वह भी कमरे में आए, तो उनके पिता नीचे पड़े हुए थे। अस्पताल में लेकर गए थे। जहां डाक्टरों ने मृत बता दिया था। उस समय सार्थक व उसकी बहन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया था। पुलिस को भी आत्महत्या करने की बात कही थी।

    2008 में पत्नी से हो गया था तलाक

    संदीप की पहले मधु से शादी हुई थी। इस शादी से बेटा व बेटी है। शुरूआत में सब कुछ ठीक चलता रहा। बाद में उनके बीच विवाद रहने लगा था। वर्ष 2008 में उनका तलाक हो गया। तब से मधु अलग ही रह रही थी। बेटा सार्थक व बेटी समर्पिता पिता के साथ रहने लगे थे। वह दोनों बैंगलोर में रहते थे। वहीं पर सार्थक नौकरी करता था और बेटी पढ़ाई कर रही थी। जिस कविता के साथ संदीप लिव इन में रहता था। उसका भी वर्ष 2018 में तलाक हो चुका था।

    अब यह दी गई शिकायत

    पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, बैलिस्टिक व एफएसएल रिपोर्ट में एक बजकर 50 मिनट पर संदीप गुलाटी की सिर में गोली लगने से मौत हुई। जिस समय गोली चली, वह अपने कमरे में महिला मित्र कविता के साथ थे। गोली की आवाज सुनकर उनका बेटा सार्थक, बेटी समर्पिता और कविता की बेटी दूसरे कमरे से भागकर पिता के बेडरूम तक पहुंचे। अंदर से दरवाजा कविता ने खोला। कविता ने उन्हें बताया था कि रिवाल्वर से स्टंट दिखाते हुए संदीप को गोली लग गई। सुबह करीब चार बजे पुलिस उनके घर पर आई। उस समय वह पुलिस को अधिक जानकारी नहीं दे सके। बाद में तत्कालीन एसपी व थाना प्रभारी से सार्थक व उसकी बहन मिले और उन्हें बताया कि पिता की हत्या होने का शक है, क्योंकि पिता के राइट हैंडिड हैं और गोली उनके दूसरी तरफ कान के पास लगी है। उनकी बोडी से भी रिवाल्वर काफी दूर पड़ी थी। जिस पर उन्होंने एफएसएल व बैलिस्टिक रिपोर्ट के लिए मधुबन में सैंपल भिजवाए थे। अब बैलिस्टिक रिपोर्ट में पिता के हाथ पर गनशाट के अवशेष नहीं मिले। जबकि कविता ने दूसरी कहानी बताई थी। इसलिए यह हत्या कविता ने ही की है।