Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सर्वोच्च न्यायालय भारत के संविधान का रक्षक : संयत लोधा

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 07 Jun 2020 09:27 AM (IST)

    गीता इंस्टीट्यूट आफ लॉ के सामाजिक अनुसंधान केंद्र में शनिवार को सर्वोच्च न्यायालय का अधिकार क्षेत्र एक सिंहावलोकन विषय पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया।

    सर्वोच्च न्यायालय भारत के संविधान का रक्षक : संयत लोधा

    जागरण संवाददाता, समालखा : गीता इंस्टीट्यूट आफ लॉ के सामाजिक अनुसंधान केंद्र में शनिवार को सर्वोच्च न्यायालय का अधिकार क्षेत्र एक सिंहावलोकन विषय पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता संयत लोधा अधिवक्ता सर्वोच्च न्यायालय, संजना सह अधिवक्ता मनसुखलाल हीरालाल एंड कंपनी मुंबई रहे। संचालन सहायक प्रोफेसर विशाखा शेखावत ने किया। संयत लोधा ने कहा कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 124 के तहत सर्वोच्च न्यायालय बनाया गया है। उसके अधिकार क्षेत्र को देश में सबसे ऊपर रखा गया है। सर्वोच्च न्यायालय भारत के संविधान का रक्षक भी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संस्थान के वाइस चेयरमैन निशांत बंसल, डीन डा. धर्मेंद्र पटियाल व रजिस्ट्रार डा. सुभाष मित्तल ने भी अपने विचार रखे। वेबिनार में बीबीए एलएलबी हेड शिल्पा सरदाना, सहायक प्रोफेसर अनिल वत्स, अकेडमिक हेड संदीप सैनी, सहायक प्रोफेसर डॉ. विकास नांदल, नीलम रूहल, चिकी नंदा, कुसुम वत्स,साहिल कुमार व अन्य स्टाफ ने भी भाग लिया।