Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जींद रोहतक रोड पर सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मुनीम को मारी टक्‍कर, मौत

    By Anurag ShuklaEdited By:
    Updated: Fri, 01 Apr 2022 11:16 AM (IST)

    जींद रोहतक रोड पर सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मुनीम को टक्‍कर मार दी। इससे मुनीम की मौत हो गई। बराह कलां का रहने वाला था मृतक मुनीम नन्हा राम। मंडी में मुनीम की नौकरी करता था।

    Hero Image
    जींद में सड़क हादसे में मुनीम की मौत।

    जींद, जागरण संवाददाता। जींद रोहतक रोड पर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार बराह कलां निवासी 38 वर्षीय नन्हा राम गंभीर रूप से घायल हो गया और पीजीआइ रोहतक उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस को दी शिकायत में बराह कलां निवासी सुरेश ने बताया कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है। वे दो भाई हैं। बड़े भाई सुखबीर के दो लड़के हैं। बड़ा लड़का संजय और छोटा लड़का नन्हाराम है। नन्हा राम के दो बच्चे हैं। लड़का रोहित उम्र 14 वर्ष, लडकी इन्छा उम्र आठ वर्ष है। नन्हा राम नई अनाज मंडी जींद में मुनीम की नौकरी करता था। वीरवार को उसे गांव किशनपुरा रिश्तेदारी मे जाना था।

    वह सुबह भतीजे नन्हा राम के साथ उसके बाइक पर घर से चले। रोहतक रोड बाईपास पर नन्हा राम ने उसे किशनपुरा टी प्वाइंट पर छोड़ दिया। नन्हा राम थोड़ी दूरी पर ही गया था कि सामने से एक डंपर (ट्राला) चालक अपने डंपर को तेज रफ्तार लापरवाही व गफलत से चलाता हुआ आया और उसके देखते देखते डंपर की सीधी टक्कर नन्हा राम की बाइक में मारी। डंपर की टक्कर लगते ही नन्हा राम बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा। उसने भाग कर नन्हा राम को देखा, तो उसके सिर व शरीर पर कई जगह चोटें लगी हुई थी।

    डंपर चालक अपने डंपर को रोककर नीचे उतरकर उनकी तरफ आता दिखाई दिया। जो आसपास से राहगीरो को आता देखकर वापस मुड़कर डंपर छोड़कर भाग गया। वह नन्हा राम को व्हीकल का प्रबन्ध करके नागरिक अस्पताल ले गया। जहां पर चिकित्सक ने नन्हा राम की मरहम पट्टी करके पीजीआइ रोहतक का रेफर कर दिया। रोहतक पीजीआइ में चिकित्सकों ने नन्हा राम को मृत घोषित कर दिया। उसने डंपर का नंबर देख लिया था। पुलिस ने सुरेश की शिकायत पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही से तेज रफ्तार में गाड़ी चलाकर एक्सीडेंट करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।