Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजपथ पर पानीपत का छोरा परेड का करेगा नेतृत्‍व, पीएम मोदी के सपनों को साकार होता दिखाएगा झांकी में

    By Anurag ShuklaEdited By:
    Updated: Wed, 19 Jan 2022 05:36 PM (IST)

    26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में पानीपत के गंगा गौतम करेंगे झांकी का नेतृत्व। पानीपत के गंगा गौतम राजपथ पर निकलने वाली परेड में झांंकी के द्वारा पीएम मोदी के सपने को साकार होता दिखाएंगे। गंगा गौतम गांव ऊंटला के रहने वाले हैं।

    Hero Image
    पानीपत के गांव ऊंटला के गंगा गौतम।

    थर्मल, [सुनील मराठा]। पानीपत के गांव ऊंटला का बेटा गंगा गौतम गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनेगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर होने वाली परेड में देश के इतिहास में पहली बार नागर विमानन मंत्रालय की झांकी हिस्सा लेगी। गांव ऊंटला का बेटा इस झांकी का नेतृत्व करेगा। उनका चयन बतौर ग्रुप लीडर हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गंगा गौतम ने दैनिक जागरण के साथ बातचीत में बताया कि जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत उड्डयन परियोजना को दर्शाया जाएगा। प्रधानमंत्री का सपना, "सब जुड़ें सब उड़ें।" देश के एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक आम नागरिक भी हवाई यात्रा कर सके। इससे देश के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा एवं आम लोगों को सुविधा भी मिलेगी। लोग कम खर्चे में हवाई यात्रा कर देश के हर एक कोने तक जुड़ने में सक्षम होंगे। झांकी में कुल 12 लोगों को शामिल किया गया है। देश के विभिन्न राज्यों से आए हैं।

    पिछली बार आजाद हिंद फौज की झांकी का किया था नेतृत्‍व

    गंगा गौतम गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार में मास्टर आफ टेक्नोलाजी कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे हैं। वह पिछले साल भी गणतंत्र दिवस परेड में आजाद हिंद फौज की झांकी का नेतृत्व कर चुके हैं। गंगा गौतम ने कहा कि उनको बड़ी खुशी हुई है कि देश के सबसे बड़े पर्व के समारोह में उनको दोबारा स्थान मिला है। पिता राम कुमार गौतम ने कहा कि परिवार के लिए नहीं अपितु हमारे पूरे गांव के लिए गौरव का समय है। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भी गंगा को सम्मानित कर चुके हैं।

    झांकी में ये लोग भी शामिल

    झांकी में गंगा गौतम के साथ नरवाना के अमित शर्मा, जालंधर के गौरीश, राजस्थान के राहुल शर्मा, गाजियाबाद के राहुल कुमार, पलवल के आकाश, फरीदाबाद के दीपक, दिल्ली के प्रिंस, फरीदाबाद की योगिता व दीपिका, बंगाल की डाइटी बिस्वास व सायरा बानो भी हिस्सा रहेंगी। योगिता व दीपिका दोनों सगी बहन हैं।