Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीवरेज जाम, प्लाटों में गंदगी से ढेर से उठ रही दुर्गध

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 27 Jul 2022 11:48 PM (IST)

    हरियाणा इंजीनियरिग कालेज के सामने यमुना विहार कालोनी में जाम सीवरेज और प्लाटों में गंदगी की भरमार ने लोगों को जीना मुहाल किया हुआ है। मच्छरों की भरमार होने की वजह से क्षेत्र में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।

    Hero Image
    सीवरेज जाम, प्लाटों में गंदगी से ढेर से उठ रही दुर्गध

    संवाद सहयोगी, जगाधरी: हरियाणा इंजीनियरिग कालेज के सामने यमुना विहार कालोनी में जाम सीवरेज और प्लाटों में गंदगी की भरमार ने लोगों को जीना मुहाल किया हुआ है। मच्छरों की भरमार होने की वजह से क्षेत्र में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को बार-बार शिकायत देने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। खाली प्लाट बने तालाब, गंदगी की भारमार

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कालोनीवासी संजय पाल सिंह का कहना है कि पानी की निकासी न होने की वजह से यमुना विहार कालोनी में खाली प्लाट तालाब बने हुए हैं। जिनमें गंदगी की भरमार देखी जा सकती है। बरसात के दिनों में पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहता देखा जा सकता है। जलभराव की वजह से खाली प्लाटों में घास उग आई है। जिसमें जीव जंतु पैदा हो रहे है। पिछले दिनों कालोनी में एक व्यक्ति के घर में सांप भी घुस आया था। गलियों में जलभराव ने बढ़ाई मुश्किलें

    कालोनीवासी देवेंद्र का कहना है कि बरसात बीत जाने के बाद भी गलियों में एक से दो फीट पानी जमा देखा जा सकता है। जिस कारण लोगों को अपने घर तक आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बडे लोग तो जैसे तैसे गली पार कर लेते है। लेकिन बच्चों व बुर्जुगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गली में पानी भरा होने की वजह से बच्चे भी बाहर खेलने से वंचित हो रहे है। जाम सीवरेज ने बढ़ाई मुश्किलें

    कालोनीवासी दीपक शर्मा का कहना है कि सीवरेज जाम पड़ा हुआ है। दिनभर सीवरेज के ढक्कन से गंदा पानी बाहर बहता देखा जा सकता है। सीवरेज साफ न होने की वजह से क्षेत्रवासियों की मुश्किलें बढ़ी हुई है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी भी बैक मारकर उनकी मुश्किलें बढ़ा रहा है। बरसात के दिनों में लोगों का घरों से निकलना भी दूभर हो जाता है। बदबू के मारे जीना हुआ मुहाल

    कालोनीवासी सुमन का कहना है कि जाम सीवरेज की वजह से क्षेत्र में बदबू फैली हुई है। जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीवरेज से गंदा पानी बाहर बहता देखा जा सकता है। सडक पार करने में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में तो हाल बेहाल हो जाता है। कालोनी में समस्याओं की भरमार की वजह से दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है।