हरियाणा में झांसा देकर किशोरी को भगा ले गया युवक, रेप के बाद गर्भवती हुई पीड़िता; आरोपी ने शादी से किया मना
पानीपत के चांदनी बाग इलाके में एक युवक ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाया और दुष्कर्म किया। मेडिकल जांच में किशोरी दो माह की गर्भवती पाई गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। बाल कल्याण समिति की मदद से गर्भपात कराया जाएगा। पीड़िता का आरोपी के साथ प्रेम प्रसंग था जिसने शादी से इनकार कर दिया।

जागरण संवाददाता, पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले के चांदनी बाग पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी में युवक शादी का झांसा देकर एक किशोरी को भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया और उसके पास से किशोरी को बरामद किया।
पुलिस ने सोमवार शाम को जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया, जहां किशोरी दो माह की गर्भवती मिली। अब पुलिस बाल कल्याण समिति की मदद से उसका गर्भपात कराएगी। किशोरी का कॉलोनी के ही एक युवक के साथ चार माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
किशोरी ने बताया कि दो माह पहले उसके प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अब कुछ दिन पहले वह उसे अपने साथ लेकर फरार हो गया। वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रेमी ने उसके साथ शादी नहीं की। अब जांच में वह दो माह की गर्भवती मिली। प्रेमी ने उसके साथ धोखा किया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
मामले में आरोपित पर पहले ही शादी के लिए बहला फुसलाकर ले जाने का केस दर्ज कर लिया था। आरोपित को गिरफ्तार किया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। वह गर्भवती मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संदीप सिंह, प्रभारी, चांदनी बाग पुलिस थाना।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।