राम राज बैठे त्रिलोका, हर्षित भयो गयो सब शोका
पानीपत : श्री सायंकाल रामलीला लैय्या सभा की ओर से श्री प्रेम मंदिर, वार्ड 3 में कांता देवी महाराज ...और पढ़ें

पानीपत : श्री सायंकाल रामलीला लैय्या सभा की ओर से श्री प्रेम मंदिर, वार्ड 3 में कांता देवी महाराज की अध्यक्षता में श्रीराम राजतिलक एवं भरत मिलाप समारोह का आयोजन किया गया। रात 8 बजे से शुरू हुए समारोह में देर रात तक भक्तजन भगवान श्रीराम से आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण करते रहे।
समारोह में सर्वप्रथम भरत अपने पूरे परिवार सहित राम से मिले। उसके बाद अयोध्या में राज सिंहासन पर रखी खड़ाऊ को उठाया। गुरु वशिष्ठ ने भगवान श्री राम को तिलक किया। इस दौरान अयोध्या नगरी में जगह-जगह शगुन गीत गाए जा रहे थे। भगवान श्री राम को राज सिंहासन पर बिठा दिया गया। नगर से आए सैकड़ों राम भक्तों ने अपनी मन्नतें मांगी और नन्हे-मुन्ने बच्चों को लोरियां भी दिलाई। इस बीच नगर के अधिकांश हनुमान स्वरूपों का आवागमन और प्रसाद ग्रहण करना जारी रहा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक से हर कोई उत्साहित दिख रहा था।
नगरी में हर्ष की लहर :
राम राज बैठे त्रिलोका, हर्षित भयो गयो सब शोका। अयोध्या में शोकाकुल सभी लोग भगवान राम के राज्य में आने से हर्षित हो गए।
इस अवसर पर श्री सायंकाल रामलीला लैय्या सभा के प्रधान परमवीर धींगड़ा, महामंत्री युधिष्ठिर लाल शर्मा, यशपाल शर्मा, जगदीश धींगड़ा, श्रीदयाल शर्मा, जगदीश शर्मा, दुर्गेश शर्मा, जगदीश चराया, नरेश गंभीर, दीपक मखीजा, सोनू शर्मा, गोविंद झांब, भरत बतरा, सतपाल पहलवान, दयानंद अघी, सतीश गंभीर मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।