विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Weather Forecast: हरियाणा में बारिश का यलो अलर्ट, पानीपत सहित कई शहरों में बूंदाबादी, जानें आज का मौसम

By Anurag ShuklaEdited By:
Published: Sun, 09 Oct 2022 07:39 AM (GMT+05:30)

मौसम विभाग ने दिल्‍ली सहित हरियाणा में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के ...और पढ़ें

हरियाणा में कई शहरों में बार‍िश हो रही।
हरियाणा में कई शहरों में बार‍िश हो रही।

पानीपत, [आनलाइन डेस्‍क]। उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली के बाद अब हरियाणा में भी मौसम बदला। शनिवार सुबह से ही बारिश शुरू हो गई है जो रविवार को भी जारी रही। रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आई। इससे हल्‍की ठंड ने भी दस्‍तक दे दी है। वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी बारिश जारी रहेगी।

आज भी बारिश

पानीपत में रविवार को भी बादल छाए रहे। सुबह हल्की वर्षा हुई। हल्की वर्षा ने ठंड का अहसास कराया। तापमान सात डिग्री तक गिरने से दिन भर मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिन तक हल्की और मध्यम वर्षा जारी रहेगी। एक दिन पहले शनिवार को भी सुबह से ही बादल छाए थे। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। पानीपत का अधिकतम अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से नौ डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 22 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 96 से 81 फीसदी तक रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में और गिरावट होगी। यह 23 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है।

पानीपत की हवा हुई साफ

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शनिवार को पानीपत का एयर इंडेक्स महज 22 रहा। इस स्तर की हवा को बेहतर श्रेणी में रखा जाता है। वायु गुणवत्ता में सुधार रहने से उद्यमियों ने राहत की सांस ली है। 200 एसपीएम से ऊपर एयर क्वालिटी इंडेक्स जाने पर ग्रैप लागू हो जाएगा। मौसम में ठंडक का अहसास होने से बिजली की मांग में कमी आई है। घरों में एसी चलना बंद हो गया है। बिजली निगम के एक्सईएन विनोद गोयल के मुताबिक पिछले दिनों बारिश होने के कारण धान में पानी देने के लिए बिजली की जरूरत नहीं पड़ रही है।खेतों में बिजली की मांग कम हुई है। उद्योगों की बिजली की मांग बराबर बनी हुई है।

हल्की ठंडक की दस्तक से कंबल की मांग बढ़ी

बूंदाबांदी के बाद हल्की ठंडक होने के कारण कंबल की मांग में इजाफा हुआ है। हल्की सर्दी में ही कंबल की अधिक सेल होती है। बता दें कि पानीपत मार्केट कंबल हब है। यहां से दूसरे राज्‍यों के लोग कंबल खरीदने आते हैं।

तहसील स्तर पर बारिश की स्थिति यह रही

शनिवार सुबह आठ से शाम पांच बजे तक

पानीपत : 03 एमएम

इसराना : 03 एमएम

मतलौडा : 04 एमएम